नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को होनी गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार खास उपलब्धि जुड़ेगी। इस बार का गणतंत्र दिवस परेड समारोह बेहद खास रहने वाला है। गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी होंगे। वह समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।
कर्तव्य पथ पर दिखेंगी BSF ऊंट दस्ते की महिला टुकड़ी
यह पहला ऐसा मौका होगा, जब बीएसएफ की पहली महिला टुकड़ी कर्तव्य पथ पर ऊंट की सवारी करती हुई नजर आएंगी। बता दें कि बीएसएफ का ऊंट का दस्ता 1976 से गणतंत्र दिवस के परेड समारोह में हिस्सा ले रहा है। बीएसएफ की पहली महिला टुकड़ी ऊंट की सवारी करते हुए अपने पुरुष सुरक्षाबलों के साथ कदमताल करेगी।
खास बात है कि हाल ही में महिला सुरक्षा बल ऊंट सवार दस्ते का हिस्सा बनी है। बीएसफ के ऊंट दस्ते की इन महिला बलों की शाही पोशाक होगी। इनकी पोशाक प्रसिद्ध डिजाइनर राघवेंद्र राठौर द्वारा डिजाइन की गई है।
IAF के गरूण विशेष बल करेंगे मार्च
इसके अलावा भारतीय वायु सेना के गरुड़ विशेष बल पहली बार परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर मार्च करेंगे। स्क्वाड्रन लीडर पीएस जैतावत भारतीय वायु सेना दल के हिस्से के रूप में गरुड़ टीम का नेतृत्व करेंगे और स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी आकस्मिक कमांडर होंगी।
परेड में शामिल होंगी 23 झांकियां
इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कुल 23 झांकियां होंगी। इसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 17 और विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से छह, अधिकांश झांकियों की थीम के रूप में 'नारी शक्ति' के साथ भारत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक प्रगति का चित्रण औपचारिक परेड का हिस्सा होगा।।
दिल्ली मेट्रो की तरफ से इस बार गणतंत्र में शामिल होने वाले को फ्री यात्रा की सुविधा देगा। इस सुविधा का लाभ उन लोगों को मिलेगा, जो ई-निमंत्रण कार्ड या ई-टिकट दिखाएंगे। उन्हें मुफ्त में दिल्ली मेट्रो की यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- Republic Day parade: गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल में जांबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज कारनामे, देखें तस्वीरें