Move to Jagran APP

Delhi Weather Forecast News Update: IMD की ताजा भविष्यवाणी, जानिये- रविवार तक के मौसम का हाल

Delhi Weather Forecast News Update अभी एक दो दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा जैसा चल रहा है। रविवार से वापस तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी। हालांकि शीत लहर चलने की अभी कोई संभावना नहीं है।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 08:03 AM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 08:03 AM (IST)
शुक्रवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। हल्की बारिश होने के भी आसार हैं।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]।  बारिश और सर्द हवा का दौर खत्म होने के साथ ही बादलों बंदिश हटी तो मौसम में भी बदलाव देखने को मिला। मौसम विभाग का पूर्वानुमान के मुताबिक, ही शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। सुबह के समय कोहरा भी रहा। एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शाम या रात के समय फिर हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम एवं एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि अभी एक दो दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा, जैसा चल रहा है। रविवार से वापस तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी। हालांकि शीत लहर चलने की अभी कोई संभावना नहीं है। 

loksabha election banner

इससे पहले बृहस्पतिवार को सुबह जहां सर्दी में भी लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दोगुना दर्ज हुआ। यह पिछले एक दशक में सात जनवरी को सबसे ज्यादा था। हालांकि, दिन में ठंड महसूस हुई और कोहरे से ²श्यता का स्तर भी प्रभावित रहा। शुक्रवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। 

इससे पहले बृहस्पतिवार की सुबह पालम में ²श्यता का स्तर जहां 300 मीटर तक रहा, वहीं सफदरजंग पर 500 मीटर था। इस दौरान घर के बाहर भी लोगों को अधिक ठंड महसूस नहीं हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ-साथ ठंड फिर से महसूस होने लगी। शाम को भी ठंडक रही। 

मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्ष 2012 से लेकर अभी तक सात जनवरी के दिन का यह सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है। पीतमपुरा में तो न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। हवा में नमी का स्तर 65 से 100 फीसद रहा।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.