विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coaching Center Incident: दो साल से छात्रों की जान से खिलवाड़, राव कोचिंग सेंटर को हादसे के 20 दिन पहले ही मिली थी फायर NOC

Published: Tue, 30 Jul 2024 08:56 PM (IST)

Delhi Coaching Center दो साल से बिना फायर एनओसी लिए ही कोचिंग सेंटर राव आईएएस स्टडी सर्किल (Rau Coaching Center ...और पढ़ें

ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव कोचिंग सेंटर की इमारत।
ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव कोचिंग सेंटर की इमारत।

HighLights

  1. बिना फायर एनओसी के लिए चल रहा था राव।
  2. दो साल से हो रहा था छात्रों की जान से खिलवाड़।

निहाल सिंह, नई दिल्ली। ओल्ड राजेंद्र नगर की कोचिंग सेंटर राव आईएएस स्टडी सर्किल की जिस इमारत में तीन छात्रों की मौत पानी में डूबने से हो गई, वह इमारत निर्माण के बाद से ही बिना फायर एनओसी के चल रही थी। एमसीडी की जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

मंडलायुक्त को भेजी गई रिपोर्ट में एमसीडी ने बताया कि इमारत का निर्माण जुलाई 2021 में ही पूरा हो गया था। इसके बाद इमारत के संचालन के लिए निगम से कंप्लीशन सर्टिफिकेट मांगा तो निगम ने 9 अगस्त 2021 को कंप्लीशन सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया।

घटना के 20 दिन पहले ही ली गई थी फायर एनओसी

तब से लेकर घटना के 20 दिन पहले तक यह इमारत बिना फायर एनओसी के ही चल रही थी। इससे छात्रों की जान से खिलवाड़ हो रहा था। गनीमत रही कि बीच में कोई आग की घटना नहीं हुई नहीं तो हादसा हो सकता था। क्योंकि बिना बिना फायर एनओसी इमारत का संचालन जानलेवा साबित हो सकता है।

पिछले साल मांगी थी फायर एनओसी

निगम की रिपोर्ट के अनुसार, मुखर्जी नगर में हुई घटना के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने कोचिंग सेंटर में फायर एनओसी सुनिश्चित करने के लिए जब निगम को आदेश दिया तो करोल बाग जोन के उपायुक्त के द्वारा हस्ताक्षर किया गया फायर एनओसी न होने पर इमारत के हिस्सेदार अभिषेक गुप्ता से 4 अगस्त 2023 को जवाब मांगा गया था।

इसके बाद कोचिंग सेंटर किया आवेदन

इस पर कोचिंग सेंटर राव आईएएस स्टडी सर्किल के प्रतिनिधियों ने निगम को जवाब दिया तो निगम ने कोचिंग सेंटर के जवाब के आधार पर आवेदन को दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग की एनओसी के लिए भेज दिया। इसके बाद एक जुलाई को अग्निशमन विभाग की टीम ने कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया और कोचिंग संचालकों की उपस्थिति में बिल्डिंग को फायर एनओसी के उपयुक्त माना।

9 जुलाई को जारी की गई एनओसी

9 जुलाई को अग्निशमन विभाग ने तीन वर्ष के लिए इमारत को एनओसी जारी कर दी। बता दें कि इमारत के निर्माण के लिए निगम ने नक्शा पास 13 मई 2019 को कर दिया था। इसमें 9 अगस्त 2021 को निर्माण पूरा होने पर निगम ने कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया।

ये भी पढ़ें- पुलिस ने थार चालक पर फोड़ा कोचिंग सेंटर हादसे का ठीकरा, कोर्ट में कहा- ड्राइवर की मौजमस्ती से बेसमेंट में भरा पानी

इमारत की जानकारी

  • 702.39 वर्ग मीटर के प्लॉट में बनी है कोचिंग सेंटर राव आईएएस स्टडी सर्किल की इमारत।
  • 13 मई 2019 को निगम ने 225 प्रतिशत फ्लोर एरिया रेश्यो और 75 प्रतिशत ग्राउंड कवरेज के साथ निगम ने पास किया था नक्शा।
  • 7,48,930 रुपये देकर इमारत का व्यावसायिक उपयोग करने के लिए जमा कराया कन्वर्जन और पार्किंग शुल्क।
  • 9 अगस्त 2021 को इमारत के लिए जारी कर दिया गया था निर्माण पूरा होने का प्रमाण पत्र।
  • 4 अगस्त 2023 को निगम ने किया इमारत से फायर एनओसी के लिए नोटिस।
  • 1 जुलाई 2024 को अग्निशमन विभाग की टीम ने फायर एनओसी देने के लिए इमारत का किया था निरीक्षण।
  • 9 जुलाई 2024 को अग्निशमन विभाग ने तीन वर्ष के लिए जारी कर दी थी फायर एनओसी।