विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस ने थार चालक पर फोड़ा कोचिंग सेंटर हादसे का ठीकरा, कोर्ट में कहा- ड्राइवर की मौजमस्ती से बेसमेंट में भरा पानी

Published: Tue, 30 Jul 2024 06:36 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jul 2024 06:45 PM (IST)

Delhi Coaching Center दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की मौत मामले में थार ...और पढ़ें

ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव कोचिंग सेंटर।
ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव कोचिंग सेंटर।

HighLights

  1. एसयूवी चालक की जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित।
  2. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में थार चालक को बताया मस्ती चालक।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट ने ओल्ड राजेंद्र नगर में राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से हुई तीन छात्रों की मौत के मामले में थार एसयूवी चालक की जमानत याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रखा लिया। न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद कुमार ने कार चालक मनुज कथूरिया की जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रखा।

कथूरिया की ओर से पेश अधिवक्ता ने अपने मुवक्किल को तत्काल जमानत पर रिहा करने की मांग की। अधिवक्ता ने दलील दी कि उनके मुवक्किल को नहीं पता था कि क्या होने वाला है। उसका छात्रों की मौत का कारण बनने का कोई इरादा नहीं था।

कोचिंग सेंटर के सामने से गुजर रही थार कार

थार मालिक कैसे दोषी?

अधिवक्ता ने तर्क दिया कि दिल्ली पुलिस उन लोगों को गिरफ्तार करने में लगी है, जिनका इस हादसे से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने दलील दी कि आखिर इस घटना के लिए उनके मुवक्किल को कैसे दोषी ठहराया जा सकता है।

दिल्ली पुलिस की दलील

वहीं, दिल्ली पुलिस की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) अतुल श्रीवास्तव ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि कथूरिया प्रशासनिक स्तर पर हुई लापरवाही का दोषी नहीं हैं, लेकिन उन्होंने घटना को और गंभीर बना दिया।

थार चालक मौज-मस्ती प्रवृत्ति का

एपीपी ने अदालत में कथूरिया के इंटरनेट मीडिया अकाउंट से लिए गए कुछ वीडियो चलाए, जिनमें वह उसी एसयूवी को चलाते हुए दिखाई दे रहे थे। एपीपी ने कहा कि मुझे इस शब्द का इस्तेमाल करने के लिए खेद है। उन्होंने सुनवाई के दौरान तर्क दिया कि आरोपी मस्तीखोर प्रवृत्ति का है और मौज-मस्ती में उसने यह घटना कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच अभी शुरुआती चरण में है और अगर आरोपित को जमानत पर छोड़ दिया जाता है, तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकता है।

थार की वजह से बेसमेंट में भरा पानी

कथूरिया पर आरोप है कि उन्होंने अपनी फोर्स गोरखा कार को कोचिंग सेंटर के सामने वाली सड़क पर चलाया, जहां बारिश का पानी भरा हुआ था। जिससे सड़क पर भरा पानी इतनी तेजी से कोचिंग सेंटर में घुसा कि वहां की इमारत का गेट टूट गया और बेसमेंट में पानी भर गया।

ये भी पढ़ें- Delhi Coaching Incident: दिल्ली के टॉप-5 IAS कोचिंग सेंटर, लाखों में फीस; लेकिन सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था