विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rau Coaching Center Incident: NHRC ने मुख्य सचिव-पुलिस आयुक्त और निगम को भेजा नोटिस, दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

Published: Wed, 31 Jul 2024 07:38 AM (IST)

Delhi Rau Coaching Center Incident राजधानी दिल्ली में राव कोचिंग सेंटर में हुए हादसे में तीन छात्रों की मौत के ...और पढ़ें

कोचिंग सेंटर हादसा मामले में एनएचआरसी ने रिपोर्ट मांगी है। फाइल फोटो
कोचिंग सेंटर हादसा मामले में एनएचआरसी ने रिपोर्ट मांगी है। फाइल फोटो

HighLights

  1. NHRC ने मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को भेजा नोटिस।
  2. एनएचआरसी ने दो सप्ताह में मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी।
  3. लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) NHRC ने ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आइएएस कोचिंग सेंटर Delhi Rau Coaching Center Incident के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत के मामले का संज्ञान लिया।

एनएचआरसी ने मामले में गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए आयोग ने कहा कि दिल्ली सरकार, नगर निगम (एमसीडी) और कानून प्रवर्तन एजेंसियां अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकतीं।

सप्ताह के अंदर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी

आयोग ने मुख्य सचिव, पुलिस आयुक्त और एमसीडी आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दिया निर्देश

आयोग ने मुख्य सचिव को दिल्ली भर में निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन करके चल रहे ऐसे संस्थानों और कोचिंग सेंटर की सही संख्या जानने के लिए सर्वेक्षण करने और इन अनियमितताओं को रोकने में विफल रहने वाले लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें- Coaching Center Incident: चार दिन से धरना दे रहे छात्र, राव कोचिंग सेंटर के सामने देर रात तक जुटे

अब तक उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी मांगी

आयोग ने दिल्ली सरकार से मृतक के परिजनों को दिए गए मुआवजे के बारे में जानकारी देने के साथ ही ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी मांगी है।

यह भी पढ़ें- Coaching Center Incident: ओल्ड राजेंद्र नगर में हादसा होने के MCD ने गिनाए कारण, डीएम ने भी सौंपी अपनी रिपोर्ट