विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coaching Center Incident: चार दिन से धरना दे रहे छात्र, राव कोचिंग सेंटर के सामने देर रात तक जुटे

Published: Tue, 30 Jul 2024 10:43 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jul 2024 11:08 PM (IST)

Students Protest in Old Rajendra Nagar दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर में छात्रों की मौत के बाद ...और पढ़ें

राव कोचिंग सेंटर के सामने विरोध-प्रदर्शन करते छात्र।
राव कोचिंग सेंटर के सामने विरोध-प्रदर्शन करते छात्र।

HighLights

  1. छात्रों का धरना चौथे दिन भी जारी।
  2. राव कोचिंग सेंटर के सामने मोबाइल टॉर्च जलाकर जताया विरोध।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Old Rajendra Nagar Incident: ओल्ड राजेंद्र नगर में 27 जुलाई को राव आईएएस स्टडी सर्किल (Rao IAS Study Circle Coaching Centre) के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से तीन विद्यार्थियों की मौत के बाद छात्रों का प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी है। छात्र अपनी मांगों पर डटे हुए हैं।

छात्रों ने मंगलवार शाम को कोचिंग सेंटर के सामने मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है। छात्र एक-एक कर सभी को संबोधित कर रहे हैं। कुछ कोचिंग संचालकों ने मौके पर पहुंचकर छात्रों से बात भी की।

मुखर्जी नगर में भी छात्रों का प्रदर्शन

ओल्ड राजेंद्र नगर के साथ सोमवार रात को मुखर्जी नगर में भी प्रदर्शन हुआ था। इसके बाद वहां के भी कोचिंग सेंटर बंद कर दिए गए हैं। छात्रों का कहना है कि एक-एक करोड़ का मुआवजा मृतक छात्रों के स्वजन को दिया जाना चाहिए। जिम्मेदार एमसीडी और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मांगें नहीं मानने तक धरना जारी रहेगा

अवैध कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई हो रही है, लेकिन इनका दोबारा संचालन न हो, इसको भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। एक छात्र संकेत ने कहा, गर्मी और उमस भरे मौसम में सभी डटे हैं और हमारी मांगें जब तक मानी नहीं जाएंगी, धरना जारी रहेगा।

छात्रों की सुरक्षा निश्चित करने का वादा

प्रदर्शन स्थल पर छात्रों ने गद्दों की व्यवस्था भी की है। लगातार वे प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि लाखों रुपये किराया लेने वाले संस्थानों को छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का वादा करना होगा।

दूसरी ओर, कुछ छात्र कक्षाओं का संचालन न होने से भी परेशान हैं। उनका कहना है कि 20 सितंबर को मुख्य परीक्षा का आयोजन होना है। ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर कोचिंग सेंटर कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रहे हैं।

इस तरह गई तीनों छात्रों की जान

ओल्ड राजेंद्र नगर के राव कोचिंग सेंटर में शनिवार शाम सात बजे लगभग बेसमेंट में अचानक बारिश का पानी भर गया था। कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में लाइब्रेरी चल रही थी, जिसमें अनुमति सिर्फ स्टोर चलाने की थी। शनिवार को भारी बारिश की वजह इमारत में शीशे का गेट टूटने के कारण बेसमेंट में पानी चला गया। गेट को नुकसान एक थार चालक की वजह से पहुंचा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- Delhi Coaching Center: विकास दिव्यकीर्ति के बाद अवध ओझा ने भी तोड़ी चुप्पी, छात्रों की मौत के बाद हो रही थी आलोचना

बेसमेंट में 35 छात्र पढ़ रहे थे, इस दौरान तीन छात्रों को छोड़कर सभी बाहर आ गए। बेसमेंट में जाने के लिए कांच के दरवाजे में बायोमैट्रिक सिस्टम लगे होने के कारण छात्रों को अंगूठा लगाना पड़ता है। उसी दौरान शॉर्ट सर्किट हो जाने से बिजली भी चली गई। बिजली जाने की वजह से दरवाजे नहीं खुले और हादसे में दो छात्रा व एक छात्र अंदर फंसे रह गए, जिससे उनकी मौत हो गई।