Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रीगण कृपया ध्यान दें... कानपुर सेंट्रल की जगह गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी रांची विशेष ट्रेन

    Updated: Thu, 09 May 2024 11:34 AM (IST)

    Special Train रांची से नई दिल्ली के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन कानपुर सेंट्रल की जगह गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी। यह विशेष ट्रेन रांची से शुक्रवार को रात 11.55 बजे चलेगी और गोविंदपुरी स्टेशन पर अगले दिन शाम साढ़े चार बजे पहुंचेगी। वहां 10 मिनट का ठहराव होगा। वापसी में शनिवार को यह ट्रेन रात 11.45 बजे नई दिल्ली से चलेगी।

    Hero Image
    कानपुर सेंट्रल की जगह गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी रांची विशेष ट्रेन

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रांची से नई दिल्ली के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन (02877/02878) कानपुर सेंट्रल की जगह गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि परिचालन से संबंधित सुविधा को ध्यान में रखकर यह रांची-नई दिल्ली विशेष ट्रेन के ठहराव में यह बदलाव किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह विशेष ट्रेन रांची से शुक्रवार को रात 11.55 बजे चलेगी और गोविंदपुरी स्टेशन पर अगले दिन शाम साढ़े चार बजे पहुंचेगी। वहां 10 मिनट का ठहराव होगा। शाम 4.10 बजे वहां से रवाना होकर रात 22.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

    ये भी पढ़ें-

    Special Train: दिल्ली से इंदौर के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, नोट करें टाइमिंग और रूट समेत हर डिटेल

    Special Train : भागलपुर से दिल्ली जाना होगा आसान, अप्रैल-मई में चलेंगी ये ट्रेनें; एक क्लिक में जानिए सबकुछ

    वापसी में शनिवार को यह ट्रेन रात 11.45 बजे नई दिल्ली से चलेगी और रविवार सुबह 6.20 बजे गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद सुबह 6.25 बजे वहां से रवाना होकर सोमवार मध्यरात्रि 12.15 बजे रांची पहुंचेगी।

    अलग-अलग रूट पर चलाई जा रही है विशेष ट्रेन

    रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग रूट पर विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। सभी व्यस्त रूट की समीक्षा की जा रही है। जरूरत के अनुसार विशेष ट्रेनों की घोषणा की जा रही है। सबसे अधिक भीड़ पूर्व दिशा के रूट पर है। मुंबई और माता वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट लेने में परेशानी हो रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner