Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में भाजपा के इस दांव से विपक्ष खा जाएगा मात! वीरेंद्र सचदेवा ने बता दिया पूरा प्लान

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 08:57 PM (IST)

    दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जिसमें महिला कार्यकर्ताओं और छात्राओं ने भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को राखी बांधी। यह त्योहार दिल्ली की सभी सेवा बस्तियों में मनाया जाएगा जहां महिला मोर्चा की पदाधिकारी झुग्गियों में प्रवास करेंगी। वीरेंद्र सचदेवा ने रक्षाबंधन को सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की अभिव्यक्ति बताया और इसे भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक कहा।

    Hero Image
    झुग्गियों में रक्षा बंधन का पर्व मनाएंगी भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में झुग्गियां उजाड़ने को लेकर जहां विधानसभा में विपक्ष भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर हमलावर है, वहीं भाजपा महिला मोर्चा ने झुग्गियों में प्रसास और रक्षाबंधन मनाने की घोषणा कर दी है।

    मंगलवार को दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की ओर से प्रदेश कार्यालय में रक्षाबंधन का आयोजन किया गया। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा सहित अन्य महिला कार्यकर्ता व छात्राओं ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व अन्य को राखी बांधी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की ओर से दिल्ली की सभी 256 सेवा बस्तियों में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए महिला मोर्चा की पदाधिकारी झुग्गियों में प्रवास करेंगी। भाजपा के झुग्गी विस्तारक एवं पालकों के साथ मिलकर इस पर्व को मनाएंगे।

    स्कूल की छात्राओं ने “बीज“ से बनाई गई राखी बांधी। सचदेवा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, यह हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति है।

    बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर जो स्नेह, आशीर्वाद और आत्मीयता प्रदान की, वह वास्तव में अमूल्य है। राखी केवल कलाई पर नहीं, दिल पर बंधती हैं और ये सेवा, समर्पण और अपनत्व के अद्भुत बंधन है और इसका अपना एक महत्व है।

    उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार एक पवित्र और भावनात्मक त्योहार है। यह भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के बंधन का प्रतीक है।

    यह पर्व न केवल पारिवारिक संबंधों को मजबूत करता है, बल्कि समाज में आपसी विश्वास, प्रेम और समर्पण की भावना को भी बढ़ावा देता है। इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रभारी श्यामबाला, महामंत्री प्रियल भारद्वाज, सरिता तोमर वैशाली पोद्दार उपस्थित थीं।

    यह भी पढ़ें- Delhi Vidhansabha Session : आप नेता आतिशी ने उठाया झुग्गी का मुद्दा तो स्पीकर बोले- सदन को न करें गुमराह