Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजघाट पावर हाउस का होगा कायापलट, दिल्ली का नया इंटरटेनमेंट जोन बनाने की हो रही तैयारी; होंगी ये सुविधाएं

    Updated: Fri, 21 Mar 2025 09:02 PM (IST)

    राजघाट पावर हाउस पिछले दस सालों से खंडहर में तब्दील था। अब यहां पर दिल्ली का नया मनोरंजन स्थल बनने जा रहा है। यहां 5डी म्यूजियम खरीदारी खानपान गेमिंग ...और पढ़ें

    Hero Image
    राजघाट पावर हाउस निकट भविष्य में राजधानी का नया मनोरंजन स्थल होगा।

    संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। दस साल से खंडहर में तब्दील हो रहा राजघाट पावर हाउस निकट भविष्य में राजधानी का नया मनोरंजन स्थल होगा। यहां मनोरंजन से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं तो होगी ही, पावर हाउस से जुड़ीं पुरानी यादें ताजा करने के लिए एक 5डी म्यूजियम स्थापित कर आगंतुकों को यह भी बताया जाएगा कि कोयले से बिजली किस तरह बनती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उपराज्यपाल वीके सक्सेना के सुझाव और पहल पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने इसे लेकर एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (ईओआई) के तहत चार अप्रैल तक विशेषज्ञ एजेंसियों से प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है। ईओआई के अनुसार यह मनोरंजन स्थल पब्लिक- प्राइवेट- पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत बनाया जाएगा। यह सप्ताह में सातों दिन और 24 घंटे खुलेगा। इसका प्रारूप मास्टर प्लान के अनुरूप ही तय किया जाएगा।

    थर्मल पावर प्लांट 2015 में स्थायी तौर पर हुआ था बंद

    मालूम हो कि 1989 में शुरू किया गया 135 मेगावाट का यह राजघाट थर्मल पावर प्लांट 2015 में प्रदूषण के कारण स्थायी तौर पर बंद हो गया था। तब से खाली पड़ा है और धीरे-धीरे जर्जर अवस्था में पहुंच रहा है। इस प्लांट के क्षेत्र में अनेक औद्योगिक बिल्डिंग भी हैं। जैसे, टरबाइन, कोल कन्वेयर बेल्ट, क्लेरिफियर्स प्लस, 160 मीटर ऊंची चिमनी व कूलिंग टावर। पावर हाउस को मनोरंजन स्थल में तब्दील करते हुए इन सबकी भी रेट्रोफिटिंग की जाएगी।

    पूरे परिसर को विकसित करने की दिशा में चल रहा काम

    बताया जाता है कि राजघाट पावर हाउस को पुन: उपयोग करने का आइडिया एलजी ने 19 फरवरी 2023 ने साझा किया था। इसके बाद उन्होंने डीडीए, एलएंडडीओ और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों संग कई बैठकें की। अंतत: उनके आइडिया पर सहमति बन गई। नवंबर 2023 में उन्होंने यहां चिमनी को लाइट हाउस में तब्दील कर उसका उदघाटन भी किया था। अब पावर हाउस के पूरे परिसर को विकसित करने की दिशा में काम चल रहा है। राजस्व अर्जित करने की दिशा में यहां कारपोरेट घरानों को बुकिंग करने पर विशेष रियायत दी जाएगी।

    मनोरंजन स्थल के रूप में राजघाट पावर हाउस में उपलब्ध होंगी यह सुविधाएं

    • 5डी म्यूजियम
    • खरीदारी सुविधा
    • खानपान की सुविधा
    • गेमिंग जोन
    • नाइट क्लब
    • किड्स जोन
    • सिनेमा- थियेटर
    • जल क्रीडा
    • बैंक्वेट हाल
    • जिप लाइन
    • रॉक शो, एडवेंचर गतिविधियां
    • ट्वाय ट्रेन
    • जेट्टी और रिवर क्रूज

    यह भी पढ़ें- असम के रास्ते भारत में घुसते थे बांग्लादेशी, फेक डॉक्युमेंट उपलब्ध कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार