Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rain in Delhi: दिल्ली-गुरुग्राम में झमाझम बारिश, लोगों को मिली बड़ी राहत; अब गर्मी को कहिए बाय-बाय

    By Jagran News Edited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 26 Jun 2024 01:16 PM (IST)

    दिल्ली और गुरुग्राम में बुधवार सुबह झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। वहीं दिल्ली में यह दूसरी-तीसरी बारिश है जिससे लोगों को लगातार राहत मिल रही है। अब लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि जैसे ही दिल्ली में मानसून की बारिश दस्तक देगी तो लोगों को गर्मी से पूरी राहत मिल जाएगी।

    Hero Image
    दिल्ली में तेज बारिश होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। (जागरण फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भीषण गर्मी के चलते दिल्ली में बुधवार को भी बारिश होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। रोहिणी और पूर्वी दिल्ली में सुबह के समय अचानक मौसम बदल गया। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश से लोगों को मिली बड़ी राहत

    जून के महीने में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। वहीं दिल्ली में कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बुधवार सुबह भी अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिली है।

    यह भी पढ़ें- कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की बिगड़ी तबीयत, शुगर लेवल गिरने के बाद खिलाया गया चाय और बिस्किट

    गुरुग्राम के मानेसर में भी झमाझम बारिश

    दिल्ली के अलावा हरियाणा के गुरुग्राम में भी बारिश हुई है। मानेसर में झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। वहीं लोगों ने दफ्तरों व घरों से बाहर निकल कर सुहाने मौसम का आनंद लिया।

    यह भी पढ़ें- ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा स्‍पीकर बने: कब पहली बार चर्चा में आए? रिकॉर्ड सवाल पूछने से लेकर ये उपलब्धियां हैं नाम