विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में दरिंदगी: लड़की से 'सिर्फ दोस्ती' करने पर डीयू के छात्र को सरेआम पीटकर मार डाला

By JP YadavEdited By:
Published: Sat, 10 Oct 2020 07:41 AM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2020 09:43 AM (IST)

Rahul Rajput Murder Case News वारदात से पहले भी लड़की के भाइयों ने युवक को जान से मारने की धमकी ...और पढ़ें

19 वर्षीय राहुल राजपूत की फाइल फोटो।
19 वर्षीय राहुल राजपूत की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आदर्श नगर इलाके में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के एक छात्र की तीन नाबालिग समेत पांच लोगों ने बुधवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपितों को दबोच लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक युवक जहांगीरपुरी में रहने वाली एक लड़की से बात करता था। इससे नाराज होकर लड़की के भाइयों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले भी लड़की के भाइयों ने युवक को जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

19 वर्षीय राहुल राजपूत आदर्श नगर इलाके के मूलचंद कॉलोनी में रहते थे। वह डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निग (एसओएल) से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई करने के साथ कोचिंग सेंटर में बच्चों को अंग्रेजी भी पढ़ाया करते थे। राहुल के परिवार में पिता संजय, मां रेणुका और छोटी बहन मुस्कान हैं। बताया जा रहा है कि राहुल की दोस्ती कोचिंग सेंटर में पढ़ने आने वाली जहांगीरपुरी निवासी एक किशोरी से हो गई थी। किशोरी के स्वजन इस दोस्ती के विरोध में थे।

धोखे से बुलाकर बेरहमी से पीटा

बुधवार की रात राहुल के चचेरे भाई गोलू के फोन पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उन्हें अपने बच्चे को ट्यूशन पढ़वाना है, इसलिए राहुल को घर से बाहर भेज दें। गोलू के बताने पर राहुल घर से बाहर गली में आ गया। इसके बाद बहाने से आरोपित राहुल को गंदा नाला के समीप ले गए।

राहुल के चाचा धर्मपाल ने बताया कि उन्हें किसी जाननेवाले ने फोन कर बताया कि गंदा नाला के समीप पांच लोग भतीजे राहुल की पिटाई कर रहे हैं। मौके पर पहुंचकर धर्मपाल ने राहुल को बचाया।

स्थानीय डॉक्टर के पास इलाज कराने के बाद राहुल को वह घर लेकर आए। देर रात राहुल की तबीयत खराब हुई तो उन्हें पास के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की जांच के क्रम में पुलिस ने मुहम्मद राज और मुहम्मद अफरोज को गिरफ्तार कर तीन नाबालिगों को भी पकड़ा है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।