विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिस ट्रैक्टर से राहुल गांधी जा रहे थे संसद भवन, पुलिस ने किया जब्त; सुरजेवाला समेत 10 नेता हिरासत में

By Mangal YadavEdited By:
Published: Mon, 26 Jul 2021 04:07 PM (IST)

डीसीपी नई दिल्ली जिला दीपक यादव के मुताबिक सुबह करीब 10.50 बजे संसद मार्ग इलाके में पुलिसकर्मियों ने देखा कि ...और पढ़ें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर से संसद भवन की तरफ जा रहे थे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर से संसद भवन की तरफ जा रहे थे

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में ट्रैक्टर पर सवार होकर कृषि सुधार कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करने संसद भवन की तरफ जाने के दौरान पुलिस ने सुरजेवाला समेत 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। उन्हें बस में बैठाकर मंदिर मार्ग थाने ले आया गया, जहां से पूछताछ के बाद शाम को सभी को छोड़ दिया गया। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के उस ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया जिसपर सवार होकर राहुल व सुरजेवाला समेत अन्य कार्यकर्ता वहां आए थे।

किसान आंदोलन व 15 अगस्त के मददेनजर नई दिल्ली जिले में धारा 144 लगी है। साथ ही ट्रैक्टर के प्रवेश पर सख्त पाबंदी है। बावजूद इसके ट्रैक्टर संसद मार्ग इलाके तक कैसे पहुंच गया, इस संबंध में आला अधिकारियों ने उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। ये सभी मोती लाल नेहरू मार्ग होते हुए ट्रैक्टर से संसद मार्ग इलाके में पहुंचे थे।

जंतर-मंतर पर किसान संसद चलने के कारण वहां 200 प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा में करीब 2000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। नई दिल्ली जिला के सभी थानों के एसीपी व इंस्पेक्टरों की जंतर-मंतर पर डयूटी लगाई गई है।

डीसीपी नई दिल्ली जिला दीपक यादव के मुताबिक सुबह करीब 10.50 बजे संसद मार्ग इलाके में पुलिसकर्मियों ने देखा कि राहुल गांधी व सुरजेवाला के साथ दस कार्यकर्ता बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर पर सवार होकर विरोध प्रदर्शन करने संसद भवन की तरफ आ रहे हैं। ट्रैक्टर राहुल गांधी चला रहे थे। पुलिसकर्मियों ने सभी को रोक कर हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ेंः Free Electricity पर दिल्ली के मंत्री और गोवा के ऊर्जा मंत्री के बीच हुई बहस, जानें कौन किस पर पड़ा भारी

 

पूछताछ के बाद राहुल गांधी को संसद जाने के लिए छोड़ दिया गया। लेकिन सुरजेवाला समेत 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। बस से मंदिर मार्ग थाना ले जाने के दौरान कार्यकर्ता रास्ते भर सरकार विरोधी नारे लगाते रहे।

ये भी पढ़ें- राकेश टिकैत बोले अब यूपी समेत देश के इन राज्यों में जाकर किसानों के बीच अपनी बात रखेगी किसान यूनियन, जानें कहां से करेंगे शुरूआत

ये भी पढ़ें- देखिए कुमार विश्वास ने कारगिल के शहीदों को कैसे दी श्रद्धाजंलि, सुनकर लोगों की भर आई आंखें

ये भी पढ़ें- जानिए सागर धनखड़ हत्याकांड में पुलिस ने ओलंपियन सुशील समेत कितने लोगों को बनाया आरोपित

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।