Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Flyover: नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा पंजाबी बाग फ्लाईओवर, लाखों दिल्लीवासियों को होगी सहूलियत

    Updated: Sat, 05 Oct 2024 10:14 PM (IST)

    पंजाबी बाग फ्लाईओवर नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा जिससे लाखों दिल्लीवासियों को आवागमन में आसानी होगी। यह फ्लाईओवर वेस्ट दिल्ली इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर डेवलपमेंट के तहत बन रहा है और इसकी लंबाई 1.1 किलोमीटर है। फ्लाईओवर के दोनों तरफ से छह कारें आवागमन कर सकती हैं। इस फ्लाईओवर के बनने से लोगों को यातायात जाम से निजात मिलेगी और समय की भी बचत होगी।

    Hero Image
    नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा पंजाबी बाग फ्लाईओवर।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। दिल्ली वालों को पंजाबी बाग फ्लाईओवर से गुजरने के लिए अभी एक महीने का और इंतजार करना होगा। फ्लाईओवर के दोनों तरफ की सड़कें बन गई हैं, लेकिन दोनों तरफ पुट्टी, रेलिंग, डिवाइडर पर हरियाली सहित अन्य काम बाकी हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फ्लाईओवर का शेष कार्य अक्टूबर के आखिर तक पूरा हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधायक शिवचरण गोयल ने पंजाबी बाग से राजा गार्डन तक फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसे नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह फ्लाईओवर दिल्ली की सड़कों को सुगम बनाने और ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर के तहत हो रहा विकास

    पंजाबी बाग क्लब रोड स्थित छह लेन वाले फ्लाईओवर को वेस्ट दिल्ली इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर डेवलपमेंट के तहत तैयार किया जा रहा है, जिसकी लंबाई 1.1 किलोमीटर की है। फ्लाईओवर के एक तरफ की चौड़ाई 11.50 मीटर है, जबकि दोनों तरफ की चौड़ाई 23 मीटर है।

    फ्लाईओवर के दोनों तरफ से छह कारें आवागमन कर सकती हैं। मोती नगर के विधायक शिवचरण गोयल ने शुक्रवार को पंजाबी बाग फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहा चल रहे निर्माण कार्यों को देखा और इंजीनियर से बातचीत की।

    लाखों दिल्लीवासियों के लिए वरदान साबित

    उन्होंने कहा कि 308 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर को तैयार किया जा रहा है। यह फ्लाईओवर लाखों दिल्लीवासियों के लिए एक वरदान साबित होगा, खासकर उन लोगों के लिए जो पंजाबी बाग और राजा गार्डन के बीच आवागमन करते हैं। यह बनने से लोगों को यातायात जाम से निजात मिलेगी। साथ ही समय की भी बचत होगी। प्रदूषण के स्तर में भी कमी आएगी, जिससे पर्यावरण को राहत मिलेगी। दिल्लीवासी जल्द ही इस फ्लाईओवर का लाभ उठा पाएंगे।

    यह भी पढ़ेंः DTC Bus: दिल्ली के कई रास्तों पर डीटीसी बस रूट में हुआ बदलाव, यात्री बस एक कॉल पर पाएं अपडेट