Delhi Liquor Scam: उत्तर से लेकर दक्षिण तक आबकारी घोटाले की जांच की आंच में फंसे राजनेता-उद्यमी
दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा 22 जुलाई 2022 को मामले की केंद्रीय जांच एजेंसी की सिफारिश ...और पढ़ें

विनीत त्रिपाठी, नई दिल्ली। दिल्ली की पुरानी आबकारी नीति में अमूलचूक परिवर्तन लाने की मंशा से 17 नवंबर 2021 को लागू की गई नई आबकारी नीति में भ्रष्टाचार जांच की आंच उत्तर से दक्षिण तक के बड़े राजनेताओं तक पहुंच चुकी है।
दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा 22 जुलाई 2022 को मामले की केंद्रीय जांच एजेंसी की सिफारिश करने के बाद से एक के बाद उत्तर से लेकर दक्षिण तक के कई राजनेता व बड़े शराब उद्यमी जांच एजेंसियों की रडार पर आ गए।
एलजी की सिफारिश पर सीबीआई ने भ्रष्टाचार का मामला दिया और सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच की सिफारिश करने के बाद 30 जुलाई 2022 को दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति को वापस लेते हुए पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी थी। इसके बाद मामले में दक्षिण समूह से जुड़े शराब व्यापारी अभिषेक बोइनपल्ली, समीर महेंद्रू, शराब निर्माता पेरनोड रिकार्ड इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक बेनाय बाबू की ईडी ने गिरफ्तार की।
विजय नायर की गिरफ्तारी से शुरू हुआ सिलसिला
इसके साथ ही मामले में आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी विजय नायर की गिरफ्तारी से शुरू हुआ सिलसिला अब तक जारी है। सीबीआइ ने पहले भ्रष्टाचार के मामले में 26 फरवरी 2023 को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया और फिर नौ मार्च 2023 को ईडी ने गिरफ्तार किया। वहीं, आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को चार अक्टूबर 2023 को ईडी ने गिरफ्तार किया। दोनों ही वर्तमान में तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।
के. कविता को 15 मार्च को किया गिरफ्तार
लंबे समय से ईडी के रडार पर रहीं तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता से लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने 15 मार्च काे गिरफ्तार किया। राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश की गई कविता को अदालत ने ईडी की हिरासत में भेज दिया। मामले में एक के बाद एक नौ समन पर पेश नहीं होने पर बृहस्पतिवार को ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी गिरफ्तार कर लिया।
सीबीआई की प्राथमिकी में इनके हैं नाम
- मनीष सिसोदिया, उप-मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार
- आरव गोपी कृष्ण, तत्कालीन आयुक्त, आबकारी विभाग, दिल्ली
- आनंद तिवारी, तत्कालीन उपायुक्त, आबकारी विभाग, दिल्ली
- पंकज भटनागर, सहायक आयुक्त (आबकारी), दिल्ली
- विजय नायर, पूर्व सीईओ, मेसर्स ओनली मच लाउडर, मुंबई
- मनोज राय, मैसर्स पर्नाड रिकार्ड के पूर्व कर्मचारी, लखनऊ
- अमनदीप ढल, निदेशक, मैसर्स ब्रिंडको सेल्स प्रा, लि. दिल्ली
- समीर महेंद्रू, प्रबंध निदेशक, इंडोस्पिरिट ग्रुप, दिल्ली
- अमित अरोड़ा, निदेशक, मैसर्स बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली
- मेसर्स बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली
- दिनेश अरोड़ा, दिल्ली
- मेसर्स महादेव लिकर्स, दिल्ली
- सनी मारवाह, अधिकृत प्रतिनिधि, मेसर्स महादेव लिकर्स, दिल्ली
- अरुण रामचंद्र पिल्लई, बेंगलुरु
- अर्जुन पांडेय, गुरुग्राम
- अन्य अज्ञात
सीबीआई के आरोप पत्र में आरोपित
- मनीष सिसोदिया
- विजय नायर
- अभिषेक बोइनपल्ली
- समीर महेंद्रू
- गौतम मुथा
- अरुण आर पिल्लई
- कुलदीप सिंह
- नरेंद्र सिंह
- अमनदीप सिंह ढल
- बुच्ची बाबू
- अर्जुन पांडे
ईडी के आरोप पत्र में आरोपित
- मनीष सिसोदिसा
- समीर महेंद्रू
- विजय नायर
- पी सरथ चंद्रा
- बिनाय बाबू
- अभिषेक बोइनपल्ली
- अमित अरोड़ा
- गौतम मल्होत्रा
- राजेश जोशी
- राघव मंगुंटा
- अमनदीप ढल
- अरुण पिल्लई

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।