Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pragati Maidan Tunnel: पीएम मोदी ने प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर का किया उद्घाटन, बोले- यह नया भारत है, यह संकल्प भी लेता है और आगे भी बढ़ता है

    By Abhishek TiwariEdited By:
    Updated: Sun, 19 Jun 2022 01:04 PM (IST)

    Pragati Maidan Integrated Transit Corridor प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के लाखों लोगों को पहली सुरंग सड़क और पांच अंडर पास का तोहफा दिया है। इस परियोजना का उद्देश्य लाखों लोगों के सफर को आसान बनाना है।

    Hero Image
    पीएम मोदी ने प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर का किया उद्घाटन, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में रविवार को ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की मुख्य सुरंग और 5 अंडरपास का उद्घाटन किया। यह परियोजना प्रगित मैदान रिडवलेपमेंट प्रोजेक्ट का एक अभिन्न अंग बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की कुल लागत 920 करोड़ से अधिक आई है। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित भी किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य प्रगति मैदान में आयोजित होने वाली विश्व स्तरीय प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर तक लोगों को आसानी से पहुंचाने में मदद करना है। इस परियोजना के तहत बनाए गए अंडरपास में स्मार्ट फायर मैनेजमेंट मॉडर्न वेंटिलेशन और ऑटोमेटेड वाटर ड्रैनेज सिस्टम, डिजिटल रूप से संचालित सीसीटीवी कैमरे और सुरंग के अंदर सार्वजनिक अनाउंसमेंट सिस्टम जैसी सुविधा दी गई है।

    इस परियोजना की मदद से वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की जा सकेगी, जिससे यहां आने वाले लोगों के समय की बचत हो सकेगी।

    यह नया भारत है, यह संकल्प भी लेता है और आगे भी बढ़ता है- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में कहा कि आज दिल्ली को केंद्र सरकार की तरफ से बहुत ही सुंदर उपहार मिला है। इतने कम समय में इस इंटीग्रेटिड ट्रांजिट कॉरिडोर तैयार आसान नहीं था। यह टनल सात रेलवे लाइनों के नीचे बनी है, आसपास भी खूब व्यस्त सड़कें हैं जहां से लाखों गाड़ियां गुजरती हैं।

    प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमारे यहां ऐसे काम करो तो न्यायपालिका के दरवाजे खटखटाने वालों की, अड़ंगा डालने वालों की कमी नहीं है। लेकिन यह नया भारत है, यह संकल्प भी लेता है और आगे भी बढ़ता है। मैं इस टनल को तैयार करने वाले इंजीनियर और श्रमिकों को भी बधाई देता हूं। यह कारिडोर प्रगति मैदान पुनर्विकास योजना के तहत 21वीं सदी की जरूरतों के हिसाब से हिसाब से बनाया गया है।

    उन्होंने कहा कि दशकों पहले भारत की प्रगति, भारत के उत्पाद, संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए प्रगति मैदान बना था। लेकिन इसके बाद भारत काफी बदल गया, जरूरतें बढ़ गई, लेकिन दुर्भाग्य है कि प्रगति मैदान की प्रगति नहीं हुई। डेढ़ दशक पहले इसे लेकर प्लान तो बना, लेकिन यह काम कागजों पर ही हुआ।

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि देश की राजधानी में विश्वस्तरीय कार्यक्रमों के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। भारत सरकार इसे लेकर लगातार काम कर रही है, द्वारका में बन रहा भारत वंदना पार्क और यह टनल उसी का हिस्सा है। केंद्र सरकार द्वारा कराए जा रहे कार्य से दिल्ली की तस्वीर बदलने जा रही है, भविष्य में तकदीर भी बदलेगी।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली में केंद्र सरकार का जोर ढांचागत विकास और आधुनिकीकरण पर है, जिसका मकसद ईज ऑफ डूइंग है। हमारी योजनाएं पर्यावरण के अनुकूल भी हैं, जलवायु परिवर्तन का भी ख्याल रखा जा रहा है। हमारे यहां अच्छी अच्छी चीजें भी राजनीति का शिकार हो जाती हैं। डिफेंस से जुड़े सारे काम, राष्ट्रपति भवन के पास छोटी छोटी हटस बनी हुई थी, सारे काम वहीं से चल रहे थे, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने हटस में 80 साल तक चले डिफेंस के काम को करने के लिए बेहतर पक्की व्यवस्था की, फौज के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही सारा काम किया गया है। यहां से हटस खत्म करने से बहुत बड़ी मात्रा में जगह भी खाली हो गई, सेंट्रल विस्टा का काम भी जोर शोर से चल रहा है, सभी को गर्व होगा।

    इस टनल से लाखों लोगों का आवागमन होगा आसान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रगति मैदान के आसपास, आइटीओ चौराहे पर यातायात जाम की समस्या भी दशकों पुरानी है। मैं खुद भी व्यस्त समय में वहां से गुजरने से बचता हूं क्योंकि लोगों की दिक्कत बढ़ जाएगी। इस टनल से लाखों लोगों का आवागमन सहज होगा। इससे 55 लाख लीटर पेट्रोल बचेगा। इस टनल से जो मदद मिलेगी, वह उतनी ही होगी जितनी पांच लाख पेड़ लगाने से होगी।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली-NCR की समस्याओं के समाधान के लिए बीते 8 सालों में बहुत काम किया है। 193 से 400 किमी तक मेट्रो का दायरा बढ़ा है। मेट्रो के बढ़ते नेटवर्क की वजह से भी प्रदूषण की समस्या कम हो रही है। ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे से ट्रक भी बाहर के बाहर निकल जाते हैं। मेरठ एक्सप्रेस वे से हरिद्वार पहुंचना बहुत आसान हो गया है, आधा समय लगने लगा है।

    दिल्ली की पहचान को और मजबूत करेंगे

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो लोग जनता से कनेक्ट ही नहीं हैं, उन्हें बदलाव समझ ही नहीं आ रहा है। हम देश की राजधानी को सर्वश्रेष्ठ बनाने की क्षमता रखते हैं। रैपिड रेल का काम भी तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही आधुनिक मल्टी माडल टेक्नालाजी पर तेजी से काम हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान के तहत विभिन्न् योजनाओं पर आधे से भी कम समय में काम पूरा हो रहा है। आजादी के अमृत काल में मेट्रो का विस्तार, बेहतर प्लानिंग के साथ काम करना, शहरों को क्लीन और ग्रीन बनाना जरूरी है। हमारी सरकार शहरीकरण पर भी बेहतरी के साथ काम कर रही है, शहरी गरीबों के साथ साथ शहरी मध्यमवर्गीय लोंगों को बेहतर सुविधा दी जा रह है। देश भर में आवासहीन लोगों को पक्के आवास दिए जा रहे हैं।

    Also Read- Pragati Maidan Tunnel: सुरक्षा के साथ तकनीकी है प्रगति मैदान सुरंग सड़क की खासियत, जानें किन लोगों को मिलेगा इसका लाभ