Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: ठिठुरन भरी ठंड का दौर खत्म, दिन में रहेगी गर्माहट; आनेवाले दिनों में बढ़ेगा तापमान

    दिल्ली में ठिठुरन भरी ठंड का दौर अब खत्म हो गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार सुबह स्मॉग और धुंध रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 26 और 10 डिग्री रह सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा होता जाएगा।

    By sanjeev Gupta Edited By: Sonu Suman Updated: Sat, 08 Feb 2025 10:55 PM (IST)
    Hero Image
    रविवार सुबह स्मॉग और धुंध रहने की संभावना।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। चुनावी सरगर्मियों के बीच शनिवार को दिल्ली का मौसमी तापमान भी सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक रिकॉर्ड हुआ। आने वाले दिनों में भी तापमान में वृद्धि होने के ही संकेत हैं। अब ठिठुरन भरी ठंड नहीं लौटेगी। अलबत्ता, सुबह व शाम की ठंड बनी रहेगी। दिन में धूप खिलने पर गर्माहट का एहसास भी बना रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच शनिवार को दिन भर आसमान साफ रहा। धूप भी निकली रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 76 से 25 प्रतिशत रहा।

    रविवार को स्मॉग और धुंध की संभावना

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार सुबह स्मॉग और धुंध रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 10 डिग्री रह सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा होता जाएगा।

    मध्यम श्रेणी में रही दिल्ली की वायु गुणवत्ता

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार शनिवार को दिल्ली का एक्यूआइ 152 दर्ज किया गया। एक दिन पहले शुक्रवार को यह 156 रहा था। यानी 24 घंटे के दौरान इसमें चार अंकों की गिरावट और आई है। एनसीआर के शहरों में भी वायु गुणवत्ता संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई है। हाल फिलहाल इसमें अधिक वृद्धि होने की कोई संभावना नहीं है।

    शनिवार को एनसीआर के विभिन्न शहरों का एक्यूआई

    शहर सीपीसीबी आइक्यू एयर
    दिल्ली 152 196
    गुरुग्राम 110 176
    गाजियाबाद 93 165
    फरीदाबाद 121 165
    ग्रेटर नोएडा 98 112
    नोएडा 121 122

    यह भी पढ़ें- Delhi Election Result 2025: अपने ही जाल में फंसे केजरीवाल, लोगों ने मोदी की गारंटी पर किया भरोसा