Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Metro में अब तक के सफर का टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में लोगों ने की 71 लाख से ज्यादा यात्राएं

    By Jagran News Edited By: Sonu Suman
    Updated: Wed, 14 Feb 2024 04:59 PM (IST)

    किसान आंदोलन के चलते दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। मंगलवार को दिल्ली मेट्रो में 71 लाख नौ हजार से अधिक यात्राएं लोगों (पैसेंजर जर्नी) ने की जो अब तक का सर्वाधिक है। यलो लाइन ब्लू लाइन रेड लाइन सहित दिल्ली मेट्रो के अन्य सभी कॉरिडोर और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की मेट्रो में भी यात्रियों की संख्या बढ़ी है।

    Hero Image
    Delhi Metro में अब तक के सफर का रिकॉर्ड, एक दिन में लोगों ने की 71 लाख से ज्यादा यात्राएं।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। किसानों के दिल्ली कूच से सड़क मार्ग से वाहनों की आवाजाही बुरी  तरह से बाधित हुई है। इससे दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इस कारण मेट्रो में यात्रियों की संख्या का रिकार्ड टूट गया। मंगलवार को दिल्ली मेट्रो में 71 लाख नौ हजार से अधिक यात्राएं लोगों (पैसेंजर जर्नी) ने की, जो अब तक का सर्वाधिक है। यलो लाइन, ब्लू लाइन, रेड लाइन सहित दिल्ली मेट्रो के अन्य सभी कॉरिडोर और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की मेट्रो में भी यात्रियों की संख्या बढ़ी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए राजधानी की सभी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ कई सड़कें बंद कर दी गई हैं। 10 फरवरी,2020 को मेट्रो में 66 लाख 18 हजार 717 यात्राएं यात्रियों ने की थी, जबकि पिछले 28 अगस्त, 2023 को मेट्रो में 68 लाख 16 हजार 252 यात्राएं यात्रियों ने की थी। इसके अगले ही दिन 29 अगस्त को यह रिकार्ड भी टूट गया। 29 अगस्त को मेट्रो में 69 लाख 94 यात्राएं लोगों ने की थी।

    ये भी पढ़ें- Delhi Farmers Protest LIVE: दिल्ली की सीमाओं पर सख्त पहरा, कई रास्तों पर डायवर्जन; जीटी करनाल हाईवे पर लगा 3 KM लंबा जाम

    13 फरवरी को टूटा यह रिकॉर्ड

    चार सितंबर, 2023 को मेट्रो में 71 लाख तीन हजार 511 यात्राएं लोगों ने की थी। इसमें से 38 लाख नौ हजार 919 यात्राएं (53.63 प्रतिशत) यात्रियों ने येलो लाइन व ब्लू लाइन की मेट्रो में की थी। 13 फरवरी को यह रिकार्ड भी टूट गया।

    ये भी पढ़ें- 'HIV पॉजिटिव व्यक्तियों से संबंधित मामलों को मिलेगी प्राथमिकता, नाम भी रखा जाएगा गुप्त', दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए निर्देश