Pahalgam Attack: हिमांशी को गले लगाकर भावुक हुईं CM रेखा, शादी के सिर्फ 6 दिन और बिखर गए सपने; बलिदान हुए लेफ्टिनेंट
भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का पार्थिव शरीर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा तो हर कोई भावुक हो गया। वहीं सीएम रेखा गुप्ता भी एयरपोर्ट पहुंचीं और उन्होंने हमले में बलिदान हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने लेफ्टिनेंट विनय की पत्नी हिमांशी को गले लगाया तो पूरा परिवार भावुक हो गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का पार्थिव शरीर बुधवार को दिल्ली पहुंचा। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रद्धांजलि दी।
वहीं, सीएम रेखा गुप्ता ने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी को गले से लगाकर ढांढस बंधाया। विनय और हिमांशी के परिवार वाले भी भावुक हो गए।
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta pays last respects to Indian Navy Lieutenant Vinay Narwal, who was killed in the Pahalgam terror attack yesterday pic.twitter.com/KkynFT3w4a
— ANI (@ANI) April 23, 2025
हिमांशी ने अपने पति को दी भावभीनी विदाई
वहीं, पत्नी हिमांशी ने अपने पति को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान हिमांशी को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। दोनों की शादी 16 अप्रैल को ही हुई थी। बताया गया कि दोनों हनीमून मनाने के लिए जम्मू गए थे।
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने रोते हुए कहा कि वो जहां भी रहे खुश रहें, मैं हमेशा वो काम करूंगी जिस पर उन्हें मुझ पर गर्व हो।
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: भयावह आतंकी हमले पर विहिप का बड़ा एलान, 'इस्लामिक जिहादी पाकिस्तान का नाश हो नहीं तो...'
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल कल पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। उनके पार्थिव शरीर को हरियाणा के करनाल ले जाया जाएगा।
बता दें कि जम्मू में आतंकियों ने मंगलवार दोपहर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम के बैसरन की वादियों में सुकून के पल बिताने आए पर्यटकों को घूम-घमकर करीब से गोलियां मारीं। इसमें 28 लोगों की मौत और 24 से अधिक घायल हो गए। मृतकों में इजरायल व इटली के दो विदेशी पयर्टकों के साथ देश के अन्य राज्यों के सैलानी और स्थानीय लोग भी शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।