Delhi News: अगरबत्ती का थोक सप्लायर बन ठगने वाला गिरफ्तार, कोरोना काल में हुआ घाटा तो व्यापार छोड़ करने लगा ठगी
अगरबत्ती व्यापारियों से ऑनलाइन ऑर्डर के जरिये पैसे लेकर डिलीवरी न देने वाला आरोपित अभिषेक ओबराॅय दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा। आरोपी ने सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर कई राज्यों में व्यापारियों को चूना लगाया। दो साल चली जांच के बाद पुलिस ने उसे बुध विहार से गिरफ्तार किया।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली: आनलाइन आर्डर लेना, पैसा लेकर डिलीवरी न देना। इस तरह अगरबत्ती व्यापारियों को चपत लगाने वाला आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पीड़ित व्यापारी की ओर से वर्ष 2023 में दर्ज कराई शिकायत पर दो साल चली जांच के बाद पुलिस ने आरोपित कुंडली खोज निकाली। उसके जाल में फंस कर दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा व पंजाब के कई व्यापारी अपनी कमाई गंवा चुके हैं।
जांच ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज 24 समान शिकायतों के संभावित लिंक सामने आया है। दिल्ली पुलिस इन राज्यों व अन्य पीड़ितों और संभावित सहयोगियों की पहचान के लिए अन्य राज्य साइबर सेल के साथ समन्वय कर रही है।
इंटरनेट मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर फंसता था
पुलिस का कहना है कि आरोपित फर्जी आपूर्तिकर्ता प्रोफाइल और जाली दस्तावेजों का उपयोग करके सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से फांसता था।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि प्रारंभिक जांच से सभी भारतीय राज्यों में इसी तरह की धोखाधड़ी के लिंक का संकेत मिलता है।
आरोपित की पहचान बुध विहार निवासी अभिषेक ओबराॅय (37) के रूप में हुई है, जिसने कच्चे माल की आपूर्ति के लिए अग्रिम भुगतान लेकर कई लोगों को धोखा दिया। कभी डिलीवर नहीं दी।
पांच जुलाई 2023 को दिल्ली के व्यापारी ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
उन्होंने बताया कि पांच जुलाई 2023 को दिल्ली के सुजीत कुमार झा ने धोखाधड़ी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लगभग दो साल तक जांच चली। आरोपित ने कई पहचानों का उपयोग करके धोखधड़ी की।
उसने केवल कक्षा-1 तक शिक्षा प्राप्त की है। शुरू में वह छोटे-मोटे काम करता था, बाद में वह थोक चिकित्सा आपूर्तिकर्ता के लिए डिलीवरी सहायक के रूप में काम करता था, जहां उसे लेन-देन की जानकारी मिली।
कोविड-19 महामारी के दौरान, उसने अगरबत्ती के कारोबार में कदम रखा, लेकिन उसे काफी नुकसान हुआ। इसके बाद धोखाधड़ी की गतिविधियों शामिल हो गया।
आरोपित से की गई ये बरामदगी
आरोपित से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन, 35 बैंक कार्ड (33 डेबिट और 2 क्रेडिट), 33 चेक बुक, 17 पासबुक, छह सिम कार्ड, दस्तावेज जालसाजी के लिए एक पोर्टेबल मोबाइल प्रिंटर और तीन फर्जी स्टाम्प सहित महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।