पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का बदलेगा नाम! CM रेखा गुप्ता ने रेल मंत्री को लिखी चिट्ठी; ये हो सकता है नया नाम
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन सामाजिक न्याय और आर्थिक दूरदर्शिता के प्रतीक हैं जिनका दिल्ली के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्टेशन का नाम बदलने से उनके योगदान को उचित सम्मान मिलेगा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है।
पत्र में उन्होंने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन के सम्मान में रखने के लिए सम्मानपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन एक सम्मानित ऐतिहासिक व्यक्तित्व हैं, जिनकी विरासत का भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास पर विशेष रूप से दिल्ली में गहरा प्रभाव पड़ा है।
महाराजा अग्रसेन के योगदान को उचित सम्मान होगा: CM रेखा गुप्ता
उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन को व्यापक रूप से सामाजिक न्याय, आर्थिक दूरदर्शिता और सामुदायिक कल्याण के प्रतीक के रूप में माना जाता है। उनके अनगिनत अनुयायी और वंशज दिल्ली के आर्थिक और सांस्कृतिक परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन रखना उनके स्थायी योगदान के लिए एक उचित श्रद्धांजलि होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।