Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली मेट्रो : एक बार फिर सामने आया अज्ञात लड़का-लड़की का आपत्तिजनक वीडियो

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Wed, 31 Jul 2019 11:20 AM (IST)

    दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर आपत्तिजनक हालत में एक कपल का वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया है। डीएमआरसी ने मामला संज्ञान में आने के बाद जांच की बात कही है।

    दिल्ली मेट्रो : एक बार फिर सामने आया अज्ञात लड़का-लड़की का आपत्तिजनक वीडियो

    नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के एक स्टेशन पर आपत्तिजनक हालत में एक लड़का-लड़की का वीडियो सामने आया है। किसी ने शरारत और परेशान करने के मकसद से इस वीडियो को अश्लील वेब साइट पर भी डाल दिया। फिलहाल मेट्रो में अश्लील करते लड़का-लड़की के साथ उस शख्स की भी पहचान नहीं हो पाई है, जिसने कपल की वीडियो अश्लील वेबसाइट पर डाली है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जा रहा है कि मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी कंट्रोल रूम से 18 जुलाई को दोपहर 2:22 बजे किसी ने लाइव फीड फुटेज मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation)  ने भी पूरी घटना की पुष्टि की है। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने के बाबत आजादपुर थाने में अज्ञात जोड़े के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। यह अलग बात है कि लड़का-लड़की की तलाश शुरू होती, इससे पहले ही यह वीडियो किसी अज्ञात शख्स ने अश्लील वेबसाइड पर डाल दिया। 

    डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है। डीएमआरसी ने सभी संबंधित जानकारी और घटना की फुटेज पुलिस को सौंप दी है। हम जांच में हर संभव मदद कर रहे हैं।

    डीएमआरसी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे मेट्रो सिस्टम में ऐसी हरकत न करें। सीसीटीवी का फुटेज लीक करने वाले कर्मचारी की पहचान कर कार्रवाई होगी।

    6 साल पहले भी सामने आया था ऐसा ही मामला
    ठीक छह साल पहले जुलाई, 2013 में भी दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर अंतरंग होते जोड़े की हरकतों को वेबसाइट पर डालने की घटना के संबंध में दिल्ली मेट्रो द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके एक दिन बाद ही एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन की सीढि़यों पर एक जोड़े को यौन कृत्य में लिप्त पाया गया था।

    इस घटना के सामने आने के बाद डीएमआरसी ने जनता से अपील भी की थी कि वे मेट्रो स्टेशन और मेट्रो के अंदर शिष्टाचार व अनुशासन का ख्याल रखें। इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकत करते हुए तकरीबन 400 से अधिक वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किए जा चुके हैं, जिसके लिए डीएमआरसी में कार्यरत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलों को जिम्मेदार ठहराया जा चुका है। यह अलग बात है कि तकरीबन 400 वीडियो अश्लील साइट्स पर अपलोड किए जाने की बात डीएमआरसी ने कभी नहीं स्वीकारी है। 

    इससे पहले दो वर्ष पूर्व अप्रैल, 2017 में दिल्ली के व्यस्ततम राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एलईडी स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चल गया था, जिसे सैकड़ों यात्रियों ने देखा था। कुछ ने तो मोबाइल में वीडियो बनाकर वायरल तक कर दिया था। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने मेट्रो स्टेशन पर अश्लील वीडियो चलने की घटना की जानकारी होने से इनकार किया था, फिर कुछ दिन बाद गलती मानी थी।

    अश्लील वीडियो चलने की घटना नौ अप्रैल की थी। शाम 4ः30 बजे डीएमआरसी द्वारा लगवाए गए एलईडी स्क्रीन के एक हिस्से पर अचानक अश्लील वीडियो चलने लगा। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 10 लाख यात्रियों की आवाजाही रहती है, जिसमें काफी संख्या में महिला यात्री भी शामिल हैं। ऐसे में डीएमआरसी के लिए भी स्थिति असहज हो गई थी।

    Weather Update Delhi & NCR: यहां पढ़िए अगले कुछ दिनों के मौसम का सबसे ताजा अपडेट

    दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप