विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नर्स ने हॉस्टल के कमरे में की खुदकुशी, सहेली से झगड़े के बाद थी परेशान

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 22 Jul 2017 03:37 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jul 2017 09:52 AM (IST)

जांच में यह पता चला है कि रोजिका का अपनी एक सहेली से कुछ दिन पहले झगड़ा हो गया था। इस वजह से वह परेशान थी।

नर्स ने हॉस्टल के कमरे में की खुदकुशी, सहेली से झगड़े के बाद थी परेशान
नर्स ने हॉस्टल के कमरे में की खुदकुशी, सहेली से झगड़े के बाद थी परेशान

नई दिल्ली [जेएनएन]। मयूर विहार फेज-1 स्थित बापू नेचरक्योर अस्पताल में कार्यरत एक नर्स ने हॉस्टल में खुदकशी कर ली। मृतक की पहचान रोजिका (22) के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं मिला है।

शुरुआती जांच में यह पता चला है कि रोजिका का अपनी एक सहेली से कुछ दिन पहले झगड़ा हो गया था। इस वजह से वह परेशान थी। पांडव नगर पुलिस अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, रोजिका मूलरूप से मणिपुर की रहने वाली थी। वह करीब डेढ़ साल पहले दिल्ली आई थी। वह यहां बापू नेचरक्योर अस्पताल में नर्स के तौर पर कार्यरत थी। मणिपुर की ही निवासी विनदी नाम की नर्स उसकी सहेली थी।

दोनों हॉस्टल के एक ही कमरे में रहती थीं। कुछ दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ। अस्पताल की सुपरिटेंडेंट रुक्मणी नायर ने दोनों के बीच सुलह भी करा दी, लेकिन विनदी अलग कमरे में रहने लगी। इससे रोजिका परेशान हो गई।

गत बुधवार शाम को उसने हॉस्टल के कमरे में लगे पंखे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बृहस्पतिवार को जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो कुछ नर्स उसके कमरे पर पहुंची। कमरा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो उसका शव फंदे से लटका हुआ था। शुक्रवार को रोजिका के परिजन दिल्ली पहुंचे। इसके बाद उन्हें शव सौंप दिया गया। 

यह भी पढ़ें: बीएसएफ जवान की बेटी को ले फरार हुई महिलाएं गिरफ्तार, बच्ची सकुशल बरामद

यह भी पढ़ें: भाभी पर चाकू से हमला कर देवर ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर