Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना में अब कूड़ा-कचरा और पूजा सामग्री डालने पर कार्रवाई, प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार सख्त

    Updated: Tue, 18 Feb 2025 04:12 PM (IST)

    Yamuna River Pollution यमुना नदी को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि यमुना में पूजा सा ...और पढ़ें

    Hero Image
    Yamuna River: यमुना को प्रदूषण से बचाने के लिए दिल्ली सरकार की सख्ती। फोटो जागरण

    वी के शुक्ला, नई दिल्ली।Delhi News: यमुना नदी में अब लोग कूड़ा कचरा व पूजा सामग्री नहीं डाल सकेंगे। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि यमुना नदी में पूजा सामग्री आदि फेंकने वाले लोगों को जागरूक किया जाए तथा यमुना नदी के किनारों पर पूजा सामग्री आदि रखने के लिए स्थान बनाए जाएं । इसके बाद भी अगर लोग नहीं मानते हैं तभी विभाग आगे की कार्रवाई पर विचार करे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले तीन साल में यमुना नदी को साफ कर दीजिए जाने का नई सरकार का लक्ष्य निर्धारित होने के बाद दिल्ली का सरकारी हमला भी सक्रिय हो गया है। मुख्य सचिव धर्मेंद्र ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि यमुना में पूजा सामग्री कूड़ा कचरा आदि फेंकने वालों पर रोक लगाई जाए। जिन स्थान से यमुना में सामग्री फेंकी जाती है उनको बंद किया जाए।

    लोगों को जागरुक किया जाना बहुत जरूरी-मुख्य सचिव

    सरकार के सूत्रों ने कहा कि मुख्य सचिव ने यह बात विशेष रूप से कही है कि इसके लिए लोगों को जागरुक किया जाना बहुत जरूरी है। उन्हें इस बात का एहसास कराया जाए कि यमुना में पूजा सामग्री आदि कचरा फेंककर वह यमुना को प्रदूषित कर रहे हैं।

    लोग जब यह बात समझ लेंगे तो स्वयं ही यमुना को प्रदूषित करना बंद कर देंगे। इसके साथ ही यमुना के दोनों किनारों पर पूरा सामग्री रखने के लिए स्थान बनाए जाएं और सामग्री के एकत्रित होने पर उसे समानपूर्वक समाप्त किया जाए।

    यह भी पढ़ें: क्यों प्रदूषित है यमुना और कैसे होगी साफ? चुनौतियां, कारण और समाधान इस खबर में है A to Z

    यमुना को प्रदूषित करने वालों पर हो सकती है कार्रवाई

    इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी की भावनाएं आहत नहीं हों। उन्होंने निर्देश में यह भी कहा है कि इसके बाद भी अगर लोग यमुना को प्रदूषित कराना नहीं रोकते हैं तो आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाए।

    2027 तक यमुना को साफ करने का रखा गया लक्ष्य

    अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अपनी कार्ययोजना के बारे में बताया कि दिल्ली सरकार शहर में सभी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को पूरी तरह से चालू कर देगी, जिसमें छह नए स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि अगले दो सालों में यमुना में सीवरेज और औद्योगिक अपशिष्टों के प्रवाह को पूरी तरह से रोका जा सके और दिसंबर 2027 तक यमुना को साफ किया जा सके।

    यह भी पढ़ें: अब Yamuna हो जाएगी साफ! सामने आया दिल्ली की नई सरकार का मास्टर प्लान; कितना लगेगा समय?