Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    71 साल में सबसे ठंडा रहा नवंबर, पिछले साल दिसंबर में टूटा था 119 साल का रिकॉर्ड

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Tue, 01 Dec 2020 09:46 AM (IST)

    Delhi Cold News Update भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने की बात कही जा रही है। इसका असर ...और पढ़ें

    Hero Image
    पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी व शीतलहर के कारण ठंड ज्यादा रही।

    नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। Delhi Cold News Update: वर्ष 2019 में 119 साल का रिकॉर्ड तोड़ने वाली सर्दी इस बार भी लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी व शीतलहर के कारण कई बार तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे चला गया। इस वजह से ठंड ज्यादा रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने की बात कही जा रही है। इसका असर नवंबर से ही दिख रहा है, इसलिए दिल्ली की सर्दी इस साल नवंबर से ही अपने पूरे रंग में है। यही वजह है कि इतनी ठंड हाल के वर्षों में नवंबर में महसूस नहीं की गई। शीत लहर के कारण न्यूनतम पारा सात डिग्री से नीचे लुढ़क कर आया गया। दिल्ली में पिछले 71 साल में इस बार नवंबर सबसे अधिक ठंडा रहा है। इससे पहले 1949 में नवंबर में इतनी ठंड पड़ी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के अनुसार, इस बार नवंबर में औसत न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। चार दिन (3, 20, 23 व 24 नवंबर) ऐसे थे जब शीतलहर चली। इससे 23 नवंबर को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले 2003 में न्यूनतम तापमान नवंबर में 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस तरह देखें तो न्यूनतम तापमान के लिहाज से 71 साल का इस बार रिकॉर्ड टूटा है, लेकिन यदि नवंबर के औसत न्यूनतम तापमान की बात करें तो इस बार औसत न्यूनतम तामपान पिछले सात दशक में सबसे कम रहा। वर्ष 1949 में भी औसतन न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद से यह रिकॉर्ड नहीं टूटा। दिल्ली में नवंबर में सबसे ज्यादा ठंड वर्ष 1930 में पड़ी थी। तब औसत न्यूनतम तामपान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। सामान्य तौर पर नवंबर में सामान्य न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस बार औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। 

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो