Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ महिला सम्मान योजना ही नहीं, अब दिल्ली की महिलाओं को सरकार ने दिया एक और तोहफा

    Updated: Sat, 08 Mar 2025 03:48 PM (IST)

    Mahila Samman Yojana भाजपा ने महिलाओं के लिए बड़े एलान किए हैं। जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलें ...और पढ़ें

    Hero Image
    Delhi Government: होली में मुफ्त सिलेंडर देने के लिए काम चल रहा है-सिरसा। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भाजपा ने जरूरतमंद महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये देने, होली व दीपावली में मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। अन्य दिनों में उन्हें पांच सौ रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। संकल्प पत्र में किए गए इन वादों को महिला दिवस पर पूरा किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके लिए आठ मार्च को दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व अन्य नेता शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी समय मांगे जाने की बात कही जा रही है।

    मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ अधिकारियों की हो चुकी कई बैठकें

    जानकारी के अनुसार संकल्प पत्र में किए गए इन वादों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ अधिकारियों की कई दौर की बैठक हो चुकी है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं अपना पंजीकरण कर सकें इसके लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है।

    दिल्ली सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं का आंकड़ा और मुख्य निर्वाचन अधिकारी से महिला मतदाताओं का विवरण मांगा गया है। आयकर विभाग से भी सहयोग लिया जा रहा है। कार्यक्रम में ही पंजीकरण के लिए पोर्टल लांच किया जाएगा।

    जिनके परिवार की वार्षिक आय तीन लाख से कम उन्हें मिलेगा लाभ

    मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली की मतदाता 18 वर्ष अधिक और 60 वर्ष से कम उम्र की उन महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय तीन लाख से कम है। किसी अन्य सरकारी वित्तीय योजनाओं का लाभ पाने वाली महिलाओं को भी इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।

    दिल्ली में लगभग 2.59 लाख उज्ज्वला योजना की लाभार्थी हैं। बताया जा रहा है कि इन्हें निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर का लाभ मिलेगा। बताया जा रहा है कि आठ मार्च को ही पंजीकरण शुरू करने के साथ ही महिलाओं के बैंक खाते में पैसे आने लगेंगे।

    महिलाओं के बिना भाजपा की जीत संभव नहीं

    जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आए विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। दिल्ली की महिलाओं के बिना भाजपा की जीत संभव नहीं थी। जब तक महिलाओं के मन में आत्मविश्वास नहीं पैदा होगा, तब तक विकसित भारत संभव नहीं है।

    यह भी पढ़ें: Mahila Samman Yojana: दिल्ली में महिला सम्मान योजना शुरू, इन महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये