Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Mahila Samman Yojana: दिल्ली में महिला सम्मान योजना शुरू, इन महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

    By Jagran News Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Sat, 08 Mar 2025 02:32 PM (IST)

    दिल्ली सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक शनिवार को हुई जिसमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने वाली महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई। इसके बाद इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं का पंजीकरण शुरू किया जाएगा। महिलाओं के हित में अन्य घोषणाएं भी की गईं।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला सम्मान योजना का शुभारंभ किया। जागरण

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक शनिवार को हुई, जिसमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने वाली महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं का पंजीकरण शुरू किया जाएगा। महिलाओं के हित में अन्य घोषणाएं भी की गईं।

    पांच हजार एक सौ करोड़ रुपए आवंटित

    जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में महिला समृद्धि योजना के लिए पांच हजार एक सौ करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

    केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी ने महिला समृद्धि योजना लाने का वादा किया था। संकल्प पत्र में भी इसका वादा किया गया था। रेखा गुप्ता की सरकार की कैबिनेट ने इसके लिए पांच हजार एक सौ करोड़ रुपए आवंटित किए। महिला सशक्तिकरण का काम शुरू हो गया है।

    रेखा गुप्ता ने कहा कि महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रूपरेखा तैयार करने के लिए समिति गठित, जिसमें आशीष सूद, प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा शामिल हैं।

    कैबिनेट में मिली मंजूरी

    हालांकि, दिल्ली सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक में महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने वाली महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी गई है।

    महिलाओं के बिना भाजपा की जीत संभव नहीं

    वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। दिल्ली की महिलाओं के बिना भाजपा की जीत संभव नहीं थी। जब तक महिलाओं के मन में आत्मविश्वास नहीं पैदा होगा, तब तक विकसित भारत संभव नहीं है।

    नड्डा ने कहा कि आने वाले समय में 33 प्रतिशत महिलाएं लोकसभा की सदस्य बनेगी। जिस देश में नारी का सम्मान नहीं होता, कभी आगे नहीं बढ़ता।

    वहीं, स्टेडियम में महिलाओं को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "आज जब मैं इस सभागार में आई तो मैं बहुत भावुक हो गई। आज महिला दिवस पर यह सबसे बड़ा सम्मान है। एक महिला को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया गया।"

    सीएम ने कहा, "मैं शिक्षा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। मेरी बहनों की सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी है। दिल्ली के विकास के लिए स्वास्थ्य और अन्य कार्यों का रोडमैप तैयार किया गया है।"

    महिला सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी

    सीएम गुप्ता ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए CCTV, महिला सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी, वन स्टॉप सेंटर, पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा। दिल्ली की बहनों से किए गए सभी वादे हम पूरे करेंगे।

    सीतारमण देश का बजट पढ़ेंगी तो रेखा गुप्ता दिल्ली में

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपनी ही महिला सांसद को घर बुलाकर उनका अपमान किया है। इसी तरह इंदिरा गांधी ने कभी किसी महिला को उभरने नहीं दिया। आज भाजपा ने ऐसा कर दिया है कि अगर निर्मला सीतारमण देश का बजट पढ़ेंगी तो रेखा गुप्ता दिल्ली में पढ़ेंगी।

    गरीब महिलाओं को मिलेगा फायदा

    भाजपा ने अपने विधानसभा चुनाव घोषणापत्र में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैलियों में कहा था कि महिला दिवस पर इसकी शुरुआत की जाएगी।

    दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस वादे को पूरा करने के लिए अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें कर चुकी हैं। योजना की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को कैबिनेट की बैठक में चर्चा के बाद इसे मंजूरी दी जाएगी।