विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में नॉनस्‍टॉप बारिश ने आम जनजीवन पर लगाया ब्रेक, सड़क से लेकर घरों में भरा पानी

By Aditi ChoudharyEdited By:
Published: Sun, 09 Oct 2022 10:46 AM (IST)

Delhi-NCR Rain 24 घंटे से अधिक समय से जारी बारिश ने एक तरफ जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से ...और पढ़ें

Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में नॉनस्‍टॉप बारिश ने आम जनजीवन पर लगाया ब्रेक
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में नॉनस्‍टॉप बारिश ने आम जनजीवन पर लगाया ब्रेक

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली- एनसीआर (Delhi-NCR Rain) में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से जारी बारिश ने एक तरफ जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है, तो दूसरी तरफ कई इलाकों में जल-जमाव से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। रविवार की सुबह थोड़ी देर बारिश रुकने के बाद लोग अपने घरों से निकलकर चाय की चुस्की लेने चौपाल पर जुटते दिखे। इधर, एनसीआर में बिना रुके हो रही बारिश ने लोगों को घर में कैद होने को मजबूर कर दिया है। नोएडा में कई लोगों के घरों के अंदर बारिश का पानी घुस गया है।

जलभराव और जाम ने बढ़ाई परेशानी

उल्लेखनीय है कि शनिवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई वर्षा से दिल्ली में कई जगह पर जलभराव हुआ तो कई स्थानों पर जलभराव के कारण जाम लग गया। जिससे लोग 30-40 मिनट तक जाम में फंसे हुए रहे। हालांकि छुट्टी का दिन होने की वजह से लुटियंस दिल्ली में तो स्थिति सामान्य रही, लेकिन दक्षिणी से लेकर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव और जाम की स्थिति देखने को मिली।

मौसम विभाग ने जारी किए आंकड़े

IMD से रविवार सुबह 8.30 बजे तक मिले आंकड़े  के अनुसार, दिल्ली में 8-9 अक्टूबर के दौरान सफदरजंग, लोधी रोड और अयनगर वेधशालाओं में क्रमशः 74.3 मिमी, 87.2 मिमी और 85.2 मिमी बारिश रिकार्ड दर्ज की गई है। कुछ स्थानों पर जलभराव के कारण वाहनों के खराब की भी सूचना आई। वहीं, सात इलाकों में पेड़ और उसकी टहनियां टूटने की एमसीडी के कंट्रोल रूम में आई। इतना ही नहीं दिल्ली यातायात पुलिस के ट्वीटर और फेसबुक पर लोग जाम और जलभराव की शिकायत करते रहे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली समेत कुछ जगहों को छोड़ देशभर में क्यों हुई अधिक बारिश? मौसम विज्ञानियों ने बताया ला नीना से कनेक्शन

नोएडा में बारिश के बाद घरों में घुसा पानी

नोएडा में शनिवार को दिन भर बारिश के बाद सेक्टर- 27 स्थित ई व एफ ब्लाक में वर्षा का पानी कई लोगों के घरों में भर गया। पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा है। सेक्टर में लोगों का घर सड़क से नीचे है। इसके साथ ही नालियों पर कई जगह पर अतिक्रमण है। ई ब्लाक के प्लाट नंबर 223 में रहे वाले लोकेश कश्यप के घर के बाथरूम में सीवर का पानी ओवरफ्लो हो गया। इससे पूरे घर में दुर्गंध फैल गई है।

डेढ़ सौ से अधिक परिवार प्रभावित

ई ब्लाक में प्लाट नंबर 223 में रहने वाले केएल आवना व एफ ब्लाक में रहने वाले बीबी बलीचा के घर में वर्षा से हुए जलभराव से पानी घर में घुस गया। इससे पूरे परिवार को परेशानी हुई है।आवासीय कल्याण समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल अवना ने बताया कि डेढ़ सौ से अधिक घरों में रहने वाले लोगों को परेशानी हुई है। 

गुरुग्राम में सड़कों पर भरा पानी

इधर, गुरुग्राम में शनिवार से लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। पुरानी दिल्ली-गुड़गांव रोड पर हनुमान चौक, दिल्ली-गुड़गांव हाईवे पर नरसिंहपुर, शीतला माता रोड और पुराने गुरुग्राम के कुछ हिस्सों से ट्रैफिक जाम के कारण वाहनों के परिचालन में दिक्कत हुई।

यह भी पढ़ें- Delhi Rain: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, जानें अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम का हाल

ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन इमारत के समीप सड़क धंसी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर एक स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डर परियोजना के समीप सड़क धंसने का मामला सामने आया है। परियोजना के समीप से बारिश के पानी की निकासी के लिए नाला बना हुआ है। जो बारिश के पानी के तेज बहाव के चलते क्षतिग्रस्त हो गया। निर्माणाधीन साइट पर जलभराव के चलते सड़क के किनारे की जमीन का कुछ हिस्सा भी नीचे धंस गया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में यथार्थ अस्पताल के समीप एक्सप्रेस एस्ट्रा नाम की बिल्डर परियोजना है।

बिल्डर परियोजना में बेसमेंट की खुदाई कर बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा है। बारिश के पानी के तेज बहाव के चलते नाला क्षतिग्रस्त हो गया। पानी के तेज बहाव के कारण सड़क के किनारे की जमीन भी धंस गई है। निर्माणाधीन परियोजना के बेसमेंट में भी जलभराव हो गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।