Nikki Murder Case: निक्की की हत्या से ठीक पहले का Video, श्रद्धा मर्डर केस की तर्ज पर जांच करेगी दिल्ली पुलिस
हरियाणा की रहने वाली निक्की यादव की हत्या से पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। निक्की की हत्या से कुछ घंटे पहले 9 फरवरी का यह वीडियो है। निक्की की उसके बॉयफ्रेंड साहिल ने केबल से घोंटकर कर हत्या कर दी।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। हरियाणा की रहने वाली निक्की यादव की हत्या से पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। निक्की की हत्या से कुछ घंटे पहले 9 फरवरी का यह वीडियो है। वीडियो में निक्की साउथ वेस्ट दिल्ली के स्थित अपने किराए के घर में जाती हुई नजर आ रही है। बता दें कि निक्की यादव की उसके बॉयफ्रेंड साहिल गहलौत ने मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर कर हत्या कर दी।
#NikkiYadav की हत्या से ठीक पहले का Video, कुछ इस हाल में नजर आई निक्की #Nikkimurder@JagranNews pic.twitter.com/QPjCIahYca
— Shyamji Tiwari (@M_ShyamJi) February 15, 2023
हत्या के बाद शव को छिपाया
हत्या के बाद निक्की के बॉयफ्रेंड साहिल ने उसका शव मित्राऊं गांव के पास अपने ढाबे की फ्रिज में छिपा दिया था। मंगलवार को निक्की की बॉडी ढाबे की फ्रिज से बरामद की गई। इसके बाद बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल से दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि निक्की की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।
शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान
उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे और शरीर पर चोट के अन्य कोई निशान नहीं पाए गए। डॉक्टरों के मुताबिक फ्रिज में शव के रहने के कारण मौत का सही समय बता पाना मुश्किल है, क्योंकि फ्रिज में कोई प्राकृतिक प्रक्रिया नहीं होती है। विसरा रिपोर्ट सुरक्षित रख ली गई है। पुलिस सूत्रों ने आगे बताया कि श्रद्धा हत्याकांड की तर्ज पर दिल्ली पुलिस जांच करेगी। फोरेंसिक जांच के आधार पर सबूत जुटाए जा रहे हैं।
5 महीने से बहन के साथ रह रही थी निक्की
वहीं हत्या से ठीक पहले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। हरियाणा की रहने वाली निक्की यादव दिल्ली के उत्तम नगर में किराए के घर में पर रहती थी। उसमें लगे सीसीटीवी कैमरों में सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि करीब एक बजे निक्की छत पर जाती दिख रही थी। निक्की पिछले पांच महीने से अपनी एक बहन के साथ इस फ्लैट में रह रही थी और आरोपित साहिल गहलोत उससे नियमित रूप से मिलने आता था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।