Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिजनेस वीजा पर दिल्ली आए थे दो नाइजीरियाई, बंद कमरे में मिलीं लाशें तो मचा हड़कंप

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 07:49 AM (IST)

    Delhi News डाबड़ी में दो नाइजीरियाई नागरिकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों बिजनेस वीजा पर भारत आए थे। पुलिस ने दूतावास को सूचित कर दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

    Hero Image
    नाइजीरियाई युवकों की मौत को लेकर जांच में जुटी पुलिस टीम।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। डाबड़ी थाना क्षेत्र में नाइजीरियाई युवकों की मौत पर रहस्य बरकरार है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों युवक बिजनेस वीजा पर भारत आए थे और बुराड़ी इलाके में रह रहे थे। घटना के एक दिन पहले ही दोनों डाबड़ी इलाके में आए थे। पुलिस ने इनकी मौत की सूचना दूतावास को दे दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूतावास कर्मी इनके परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके आने के बाद ही दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर बाद चाणक्य प्लेस स्थित एक कपड़े के गोदाम के पीछे पहली मंजिल पर कमरे में दो नाइजीरियाई युवक के मृत पड़े होने की जानकारी मिली थी।

    शनिवार को चाणक्य प्लेस आए थे दोनों

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को कब्जे में ले लिया। दोनों की पहचान नाइजीरिया निवासी जोसफ और शिबिटर्न के रूप में हुई। इनके परिचित से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों बुराड़ी इलाके में रहते थे और शनिवार को दोनों चाणक्य प्लेस आए थे।

    पुलिस को जांच में पता चला कि जिस इमारत में दोनों का शव मिला है, उसे हैनरी ने किराए पर लिया है। हैनरी फिलहाल दुबई गया हुआ है। पुलिस ने छानबीन के सिलसिले में बुराड़ी स्थित इनके घर पर एक टीम को भेजा। वहां पर पुलिस को इनके पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज मिले। इनके वीजा वैध पाए गए।

    दोनों बिजनेस वीजा पर भारत आए थे और बुराड़ी इलाके में रह रहे थे। जांच में पता चला कि इनका कारोबार के सिलसिले में हैनरी के पास आना जाना होता था।

    इनकी मौत के कारणों बारे में पुलिस का कहना है कि दोनों शवों पर कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई है। साथ ही जांच के दौरान कोई गड़बड़ी भी सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही इनके मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।