Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना का जलस्तर बढ़ने से चरमराई दिल्ली की यातायात व्यवस्था, सड़कों पर भारी पानी; जाम से जूझते रहे लोग

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 11:08 PM (IST)

    पूर्वी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। बाहरी रिंग रोड पर पानी भरने और वजीराबाद पुल बंद होने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई लोगों ने मेट्रो से सफर किया। रूट डायवर्जन के कारण खजूरी चौक और सिग्नेचर ब्रिज पर भी जाम की स्थिति बनी रही।

    Hero Image
    सड़क पर यमुना का पानी, जाम से जूझे वाहन चालक।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुना का पानी बाहरी रिंग रोड पर आ जाने से वाहनों के पहिये थम गए। यमुना के जल स्तर के कारण वजीराबाद पुल बंद कर दिया गया। इन दोनों कारणों से बृहस्पतिवार सुबह से लेकर रात तक वाहन चालक जाम से जूझते रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिंग रोड पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। राजघाट से लेकर मजनू टिला तक वाहन रेंगते रहे। दिन में गर्मी का सितम रहा और शाम को वर्षा ने जाम की आफत को बढ़ा दिया। जाम की वजह से लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। जाम से परेशान होकर लोगों ने मेट्रो में सफर किया।

    बृहस्पतिवार को 11 बजे वजीराबाद पुल बंद कर दिया गया था। पुलिस ने खजूरी से रूट को डायवर्ट किया। भजनपुरा से वजीराबाद जाने वाले वाहन चालकों को सिग्नेचर ब्रिज व उस्मानपुर पुश्ता रोड पर डायवर्ट किया। इससे खजूरी चौक पर जाम लग गया।

    खजूरी चौक से लेकर दिल्ली पुलिस सेंटर तक जाम लगा रहा। उधर सिग्नेचर ब्रिज पर वाहनों का दबाव बढ़ने से वहां वाहन रेंगते रहे। पुल बंद होने से तिमारपुर में भीषण जाम लगा। तिमारपुर के वाहन चालक सिग्नेचर ब्रिज होते हुए गए। बाहरी रिंग रोड पर यमुना का पानी होने से मजनू टिला, सिविल लाइन, कश्मीरी गेट, राजघाट तक पर जाम लगा।

    सड़क पर इतना पानी था कि वाहन चालक एक किनारे चल रहे थे। पानी में छोटे वाहन खराब होने से रिंग रोड पर जाम बढ़ता चला गया। दस मिनट का सफर तय करने में लोगों को एक से डेढ घंटा लगा। रिंग रोड पर जाम होने से लालकिला रोड व शाहदरा जीटी रोड व शास्त्री पार्क पुश्ता पर भी जाम लगा। सड़क पर पानी होने वाहन चालकों को वर्ष 2023 की बाढ़ की याद आ गई।

    यह भी पढ़ें- Delhi-NCR Weather: दिल्ली में जारी रहेगा बारिश का दौर, IMD ने जारी किया अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान

    comedy show banner
    comedy show banner