Delhi News: आखिर सामने आया दो नाइजीरियाई नागरिकों की मौत का सच, दोस्त हेनरी के संपर्क में पुलिस
पश्चिमी दिल्ली के डाबड़ी इलाके में एक कपड़े के शोरूम के गोदाम में दो नाइजीरियाई नागरिकों की लाश मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत का कारण ड्रग्स का ओवरडोज था। गोदाम में पार्टी का आयोजन किया गया था जहां शराब और ड्रग्स का सेवन किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों के दोस्त हेनरी से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। दिल्ली में डाबड़ी थाना क्षेत्र में तीन अगस्त को कपड़े के शोरूम स्थित गोदाम में मृत अवस्था में मिले दो नाइजीरियाई नागरिकों की मौत के मामले में पुलिस को प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो रिपोर्ट में दोनों की मौत के पीछे की मुख्य वजहों में ड्रग्स का ओवरडोज भी है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि गोदाम पर पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान वहां खाने के साथ शराब और ड्रग्स का इस्तेमाल किया गया था। सूत्रों ने बताया कि पुलिस को जब शव मिले थे और दोनों की मौत को 12 घंटे का समय बीत चुका था।
पुलिस आशंका जता रही है कि रविवार के दिन कपड़े का शोरूम बंद रहता है, जिसके लिए वहां पार्टी का आयोजन किया गया था। जहां आरोपितों ने ड्रग्स लिया और उसकी ओवर डोज के चलते उनकी मौत हो गई। पुलिस पार्टी में शामिल होने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों मृतकों के बारे में जानकारी जुटाने पर पता चला कि जिस इमारत में दोनों के शव मिले थे। वह इमारत हेनरी नाम के नाइजीरियाई नागरिक ने किराए पर ली थी। हेनरी दोनों का दोस्त था। वह वर्तमान में दुबई में हैं। पुलिस हेनरी से सम्पर्क करने की कोशिश कर रही है। जिससे उसके दोस्तों की मौत से पहले गोदाम पर क्या हुआ था। इसकी जानकारी मिल सके।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।