निगम बोध घाट में नदी किनारे अंतिम संस्कार पर लगी रोक... दीवार तक पहुंच चुका है यमुना का पानी
दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से निगम बोध घाट की पिछली दीवार तक पानी पहुँच गया है जिससे यमुना किनारे होने वाले अंतिम संस्कार पर रोक लग गई है। घाट परिसर में अंतिम संस्कार सामान्य रूप से जारी हैं। 2023 में दीवार टूटने के बाद श्मशान घाट को बंद करना पड़ा था लेकिन मरम्मत के बाद सेवाएं सुचारू हैं। यमुना के जल स्तर में गिरावट दर्ज की गई है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद पानी निगम बोध घाट की पिछली दीवार तक पहुंच गया है। इसकी वजह से यमुना किनारे उत्तराखंड समाज द्वारा किए जाने वाले अंतिम संस्कार पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।
उन्हें निगम बोध घाट परिसर में अंतिम संस्कार के लिए कहा जा रहा है। निगम बोध घाट से जुड़े अधिकारियों के अनुसार हम वैसे भी यमुना किनारे अंतिम संस्कार की मनाही करते हैं लेकिन कुछ लोग अपनी धार्मिक मान्यता के लिए चलते घाट के किनारे करते हैं।
अधिकारी ने कहा कि घाट परिसर में फिलहाल अंतिम संस्कार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। घाट में पूर्व की तरह सभी सेवाएं सुचारू है। उन्होंने कहा कि जब 2023 में यमुना में ज्यादा पानी आया था तो घाट की पिछली दीवार टूट गई थी जिसके चलते श्मशान घाट को बंद करना पड़ा था।
हालंकि दीवार की मरम्मत हो गई है ऐसें फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं उत्पन्न हुई है कि घाट के अंदर पानी आ जाए। मालूम हो कि यमुना में पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुबह 6 बजे जल स्तर 205.26 मीटर था जो कि शाम सात बजे कम होकर 205.12 मीटर हो गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।