विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोशल मीडिया से युवाओं को ISIS में करते थे शामिल, दिल्ली पुलिस को दो आतंकियों का 12 दिन का रिमांड मिला

Published: Sat, 13 Sep 2025 05:32 PM (IST)

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दो संदिग्ध आतंकियों अशहर दानिश और कामरान कुरैशी को 12 दिन की पुलिस रिमांड ...और पढ़ें

कोर्ट ने दो संदिग्ध आतंकियों को 12 दिन की रिमांड पर भेजा।
कोर्ट ने दो संदिग्ध आतंकियों को 12 दिन की रिमांड पर भेजा।

HighLights

  1. दो संदिग्ध आतंकी पुलिस रिमांड पर
  2. ISIS से संबंध रखने का आरोप
  3. विस्फोटक सामग्री भी बरामद

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पटियाला हाउस स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दो संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश और कामरान कुरैशी का 12 दिन का रिमांड  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दिया है।

दोनों आरोपितों पर आईएसआईएस से संबंध रखने और युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल कराने का आरोप है।

न्यायिक मजिस्ट्रेट वंशिका मेहता ने जांच अधिकारी की दलीलें सुनने के बाद स्पेशल सेल की दोनों संदिग्ध आतंकियों के रिमांड की मांग मंजूर कर ली।

जांच अधिकारी ने कहा कि ये दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से कम उम्र के युवाओं को आतंकी संगठनों से जोड़ने का काम कर रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने मांगा था 14 दिन का रिमांड

पुलिस ने दोनों की 14 दिनों की रिमांड की मांग का अनुरोध करते हुए कहा कि दोनों के आतंकी नेटवर्क और साजिश उजागर करने के लिए विस्तार से पूछताछ जरूरी है। दोनों की ओर से पेश वकील शहजाद आलम ने रिमांड का विरोध किया।

वकील ने तर्क दिया कि मामले में दो अन्य संदिग्धों का रिमांड मांगते समय भी पुलिस की ओर से यही दलीलें दी गई थीं, इसलिए पुलिस को कस्टडी रिमांड नहीं दी जानी चाहिए।

मामले की सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि अशहर दानिश को झारखंड के रांची से और कामरान कुरैशी को मध्य प्रदेश के राजगढ़ से गिरफ्तार किया गया।

आतंकियों के पास से मिले थे खतरनाक केमिकल

आरोपियों के पास से इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ खतरनाक केमिकल बरामद किए गए हैं।

जिनमें सल्फर पाउडर, सल्फ्यूरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सोडियम बाइकार्बोनेट, पीएच वेइंग चेकर, बाल बेयरिंग, तार, मदरबोर्ड, लैपटाप, मोबाइल फोन, हथियार और कारतूस शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट के बाद अब ताज पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली