Delay Trains: नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस 10.10 घंटे की देरी से रात 11 बजे रवाना होगी, कुल 80 ट्रेनें चल रही लेट; देखें List
यात्रियों की समस्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को बनारस से दिल्ली आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 12 घंटे से अधिक विलंब से और राजेंद्र नगर राजधानी डिब्रुगढ़ राजधानी सियालदह राजधानी बेंगलुरु सिटी राजधानी एक्सप्रेस तीन से पांच घंटे की देरी से चल रही है। इन ट्रेनों के साथ ही दिल्ली आने वाली 80 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। यात्रियों की समस्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को बनारस से दिल्ली आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 12 घंटे से अधिक विलंब से और राजेंद्र नगर राजधानी, डिब्रुगढ़ राजधानी, सियालदह राजधानी, बेंगलुरु सिटी राजधानी एक्सप्रेस तीन से पांच घंटे की देरी से चल रही है।
इन ट्रेनों के साथ ही दिल्ली आने वाली 80 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इस कारण कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा है। सबसे अधिक देरी से महाबोधि एक्सप्रेस रवाना होगी।
देरी से रवाना होने वाली ट्रेनें
ट्रेन लेट
- नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस 10.10 घंटे
- नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर क्लोन एक्सप्रेस सवा सात घंटे
- हजरत निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस सात घंटे
- हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सात घंटे
- आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस 4.50 घंटे
- आनंद विहार-कामख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 4.50 घंटे
- हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर 4.52 घंटे
- नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस चार घंटे
- नई दिल्ली-कालका शताब्दी 2.50 घंटे
- हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस 2.35 घंटे
आठ घंटे से अधिक देरी से दिल्ली पहुंचने वाली मुख्य ट्रेनें
ट्रेन लेट
- बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 12.05 घंटे
- गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस 11.07 घंटे
- कामख्या-आनंद विहार नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 11.26 घंटे
- अयोध्या छावनी-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस 10.46 घंटे
- भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 10.41घंटे
- रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस नौ घंटे
- आजमगढ़-पुरानी दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस नौ घंटे
- मालदा टाउन-पुरानी दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस पौने नौ घंटे
- गाजीपुर सिटी-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौने नौ घंटे
- दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर क्लोन एक्सप्रेस 8.19 घंटे
- कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 8.07 घंटे
- पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 8.07 घंटे
Also Read-