विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली-NCR में दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी, जानिए 26 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम

Published: Wed, 24 Jan 2024 06:06 AM (IST)Updated: Wed, 24 Jan 2024 07:35 AM (IST)

मौसमी उतार चढ़ाव के बीच मंगलवार को भी राजधानी के तमाम हिस्सों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा ...और पढ़ें

नई दिल्ली में सुबह छाए घने कोहरे में लाइट जलाकर चलते वाहन चालक।
नई दिल्ली में सुबह छाए घने कोहरे में लाइट जलाकर चलते वाहन चालक।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच मंगलवार को भी राजधानी के तमाम हिस्सों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा देखने को मिला। दिन चढ़ने के साथ धूप खिली तो कोहरा छंट गया। अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया। वहीं, आज बुधवार का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

उधर कोहरे के कारण आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) पर सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता का न्यूनतम स्तर 50 मीटर दर्ज किया गया, जो दिन चढ़ने के साथ सुधरता गया। इसके चलते 25 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रस्थान और 12 आगमन के क्रम में विलंबित हुईं। 106 घरेलू उड़ानें प्रस्थान में जबकि 50 आगमन में विलंबित हुईं। इसी तरह सोमवार को अधिक लंबी दूरी की लगभग 100 ट्रेनें देरी से दिल्ली पहुंची और 25 से अधिक ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा।

दिल्ली का अधिकतम तापमान मंगलवार को 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही सामान्य से एक-एक डिग्री कम हैं। हवा में नमी का स्तर 97 से 58 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार एवं बृहस्पतिवार को भी ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिल सकता है। हवा की गति चार किमी प्रति घंटे की रहेगी। इसके चलते दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

गणतंत्र दिवस पर भी रहेगी कोहरे की मार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 26 जनवरी यानी शुक्रवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा रहेगा। आंशिक तौर पर बादलों की मौजूदगी भी बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।