Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में आज भी मौसम बदल सकता है कई रंग, पहले धूप...बादल और फिर बारिश; अगले सात दिन ऐसा रहेगा वेदर

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 08:37 AM (IST)

    दिल्ली में बुधवार को मौसम ने कई रंग बदले। सुबह बादल और हल्की बारिश हुई दोपहर में धूप और उमस रही तो शाम को तेज वर्षा हुई। मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने के तरीके पर सवाल उठे। अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता संतोषजनक रही। आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

    Hero Image
    पूर्वानुमान और अलर्ट को लेकर मौसम विभाग की फिर हुई किरकिरी। फोटो जागरण

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बुधवार को दिल्ली में तीन अलग-समय मौसम का भी अलग मिजाज ही देखने को मिला। सुबह बादल छाए रहे और कहीं कहीं हल्की वर्षा हुई। दिन में धूप निकली तो उमस ने भी बेहाल किया।

    वहीं शाम को अचानक विभिन्न इलाकों में तेज वर्षा हो गई। हैरत की बात यह कि एक बार फिर मौसम विभाग पूर्वानुमान और अलर्ट को लेकर घिरा हुआ नजर आया।

    यूं मौसम विभाग ने बुधवार के लिए पूर्वानुमान में यलो अलर्ट जारी किया था। दोपहर में आरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया। शाम को सात बजे रेड अलर्ट जारी कर दिया गया।

    हैरत की बात यह कि रेड अलर्ट जारी होने से पूर्व ही विभिन्न इलाकों में तेज वर्षा शुरू हो गई थी। जबकि रेड अलर्ट जारी हो जाने के बाद वर्षा की तीव्रता कम हो गई।

    विभाग ने यह भी कहा कि पूर्व की ओर बढ़ते बादलों के समूह के कारण बुधवार शाम को अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। गर्जन वाले बादल भी बने, बिजली भी चमकी और 30 से 50 कि मी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं भी चलीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री कम 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 81 से 62 प्रतिशत रहा। जहां तक वर्षा का सवाल है ताे सफदरजंग पर शाम साढ़े आठ बजे तक 1.4 मिमी रिकॉर्ड की गई।

    वहीं नजफगढ़ में यह सर्वाधिक 60.0 मिमी दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने के भी आसार हैं।

    अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वैसे हफ्ते भर दिल्ली में ऐसा ही मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान उमस भी कम होगी और तापमान में कमी भी बनी रह सकती है।

    वहीं, मौसम के कारकों के चलते दिल्ली की हवा लगातार साफ-सुथरी बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बुधवार को लगातार 14वें दिन दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 से नीचे 81 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच भी वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहने की संभावना है।

    बुधवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में रात साढ़े आठ बजे तक हुई वर्षा (मिमी में)

    स्थान  वर्षा

    • सफदरजंग  1.4
    • पालम      14.4
    • लोधी रोड  1.5
    • आयानगर  50.5
    • भारत मंडपम  37.7
    • पूसा   30.5
    • नजफगढ़ 60.0
    • इग्नू 11.5
    • नार्थ कैंपस 22.0
    • फार्मा साइंस एंड रिसर्च 15.5
    • जनकपुरी 4.0
    • नारायणा 6.5
    • मुंगेशपुर 7.0
    • जाफरपुर 2.0

    यह भी पढ़ें- Weather Update: Red Alert जारी करने से पहले ही शुरू हो गई भारी बारिश, तीन बार बदला फिर भी मौसम विभाग का अलर्ट फेल

    comedy show banner
    comedy show banner