Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चार और पांच सितंबर को निरस्त रहेंगी बल्लभगढ़ और जींद जाने वाली लोकल ट्रेनें

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 06:26 PM (IST)

    दिल्ली के किशनगंज और दयाबस्ती के बीच पुल मरम्मत के चलते 4 और 5 सितंबर को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। पांच लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी और कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से ही चलेंगी जबकि गाजियाबाद-शकूरबस्ती एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से चलेगी। अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें भी मार्ग में रुककर चलेंगी।

    Hero Image
    निरस्त रहेंगी बल्लभगढ़ व जींद जाने वाली लोकल ट्रेनें।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली किशनगंज और दयाबस्ती के बीच पुल पर मरम्मत कार्य किया जाना है। इस कारण चार व पांच सितंबर को इस रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित रहेगी। पांच लोकल ट्रेनों को निरस्त करने के साथ ही कई के मार्ग में बदलाव किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच सितंबर को शकूरबस्ती-बल्लभगढ़ (64908), बल्लभगढ़-शकूरबस्ती (64071), शकूरबस्ती-नई दिल्ली (64018), जींद-नई दिल्ली (64912) और नई दिल्ली-जींद (64915) एमईएमयू निरस्त रहेगी।

    चार सितंबर को चलने वाली पलवल-शकूरबस्ती (64019) नई दिल्ली तक और जींद-पुरानी दिल्ली (54024) रोहतक तक चलेगी।

    पांच सितंबर को चलने वाली पुरानी दिल्ली-भिवानी (54005) रोहतक तक, खुर्जा-शकूरबस्ती (64111) पुरानी दिल्ली तक, शकूरबस्ती-पलवल(64012) नई दिल्ली तक, दनकौर-शकूरबस्ती (64109) नई दिल्ली तक और शकूरबस्ती-दनकौर (64112) पुरानी दिल्ली तक चलेगी।

    पांच सितंबर को गाजियाबाद-शकूरबस्ती (64031) आधे घंटे के विलंब चलेगी। चार सितंबर को नांदेड़-श्री गंगानगर एक्सप्रेस नई दिल्ली से 10 मिनट और जैसलमेर-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस दिल्ली सराय रोहिल्ला से आधे घंटे रूककर चलेगी।

    यह भी पढ़ें- Delhi Flood: दिल्ली का पुराना लोहे का पुल वाहनों के लिए बंद, 400 पशुओं के लिए बना अस्थायी गौशाला