Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Flood: दिल्ली का पुराना लोहे का पुल वाहनों के लिए बंद, 400 पशुओं के लिए बना अस्थायी गौशाला

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 06:04 PM (IST)

    दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से शाहदरा जिला प्रशासन ने पुराने लोहापुल को बंद कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर पुल को बंद कर दिया है जिससे शास्त्री पार्क पुश्ता रोड और गांधी नगर रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। पुल के पास बनी गौशाला से 400 गायों को पुल के अंदर छोड़ दिया गया है जहां उनके खाने की व्यवस्था की जा रही है।

    Hero Image
    पुल के पास बनी गौशाला से 400 गायों को पुल के अंदर छोड़ दिया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुना का जलस्तर 206 मीटर से अधिक पहुँच जाने के बाद शाहदरा जिला प्रशासन ने मंगलवार दोपहर पुराने लोहापुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर पुल को बंद कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साथ ही, यहां पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। पुल बंद होने से शास्त्री पार्क पुश्ता रोड और गांधी नगर रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। गौशाला की 400 गायें पुल के अंदर छोड़ी गई हैं।

    पुल बंद करने से पहले पुलिस ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। पुलिस ने दोपहर 3:45 बजे पुल को बंद कर दिया। पुलिस ने वाहन चालकों को निर्देश दिया है कि गांधी नगर से पुरानी दिल्ली जाने वाले वाहन चालक गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से होकर जाएं।

    यमुना बाजार के पुराने हनुमान मंदिर से यमुनापार की ओर जाने वाले वाहन चालक कश्मीरी गेट और शाहदरा जीटी रोड से होकर जाएं। गांधी नगर की तरफ लोहा पुल के पास डीडीए की ज़मीन पर एक अवैध गौशाला बनाई गई है।

    गौशाला में पानी भर जाने के कारण सभी गायों को वहां से हटा दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि इतनी गायों को सड़कों पर नहीं छोड़ा जा सकता। इसलिए उन गायों को पुल के अंदर छोड़ दिया गया है। गौशाला के लोग उन्हें वहीं खाना खिलाएंगे।