राजधानी में यमुना किनारे बढ़ेगी हरियाली, महापौर राजा इकबाल ने बताया पूरा प्लान
दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि यमुना घाटों पर 1.35 लाख जामुन के बीज लगाने से दिल्ली में हरियाली बढ़ेगी। उन्होंने गुजराती समाज के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ये पेड़ पक्षियों के लिए उपयोगी होंगे। महापौर ने दिल्ली को स्वच्छ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और बताया कि ये पेड़ यमुना के प्रदूषण को कम करने में मददगार होंगे।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। यमुना घाटों पर जामुन के 1.35 लाख सीड बिल लगाने से दिल्ली में हरियाली बढ़ेगी। साथ जामुन के पेड़ जब पौधे बन जाएंगे तो पक्षियों के लिए भी उपयोगी होंगे।
गुजराती समाज द्वारा पर्यावरण संरक्षण में यह उल्लेखनीय कार्य है। उक्त बातें महापौर राजा इकबाल सिंह ने कही। वह सिविल लाइंस स्थित गुजराती समाज द्वारा सीड वितरित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
महापौर ने जब ये बीज यहां पेड़ बनकर लहलहाएंगे तब इनसे प्राप्त हरियाली और ऑक्सीजन मिलेगी तो आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ मिलेगा एवं इस शुभ कार्य का थोड़ा सा पुण्य हमें भी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की ट्रिपल इंजन की सरकार दिल्ली को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे लिए साफ यमुना एक नारा नहीं बल्कि हमारे लिए प्रतिबद्धता है।
महापौर ने कहा कि जब ये बीज पेड़ बन जाएंगे तो यमुना के प्रदूषण को कम करने में मददगार सिद्ध होंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।