Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deh Vyapar: होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पति-पत्नी गिरफ्तार

    Updated: Sat, 07 Jun 2025 08:23 AM (IST)

    पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में पुलिस ने देह व्यापार के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है जो होटल की आड़ में इस धंधे को चला रहे थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान छह लड़कियों को मुक्त कराया और मामले की जांच जारी है।

    Hero Image
    दिल्ली में देह व्यापार का पर्दाफाश, पति-पत्नी गिरफ्तार। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। विकासपुरी थाना पुलिस ने देह व्यापार के काले धंधे का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने एक पति- पत्नी को गिरफ्तार किया है, जो इस पूरे धंधे का संचालन कर रहे थे।

    पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त विचित्रवीर ने बताया कि विकासपुरी में एक होटल की आड़ में यह सब हो रहा था।

    मामला संज्ञान में आने के बाद जिले की स्पेशल स्टाफ व विकासपुरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए होटल पर छापेमारी की और वहां से छह लड़कियों को मुक्त कराया। इस मामले में भी जांच चल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें