Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में BJP सांसद के घर पर भिड़ गए पार्षद, हाथापाई की आई नौबत; कार्यकर्ताओं ने कराया बीचबचाव

    Updated: Thu, 19 Jun 2025 11:38 PM (IST)

    दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के आवास पर भाजपा सरकार के 11 साल पूरे होने पर आयोजित प्रेस वार्ता में दो पार्षद आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद हाथापाई की नौबत आ गई जिससे कार्यकर्ताओं में अफरातफरी मच गई। कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    Hero Image
    सांसद के घर भिड़े पार्षद, कार्यकर्ताओं ने कराया बीचबचाव। (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के जाकिर हुसैन मार्ग स्थित घर पर बृहस्पतिवार को दो पार्षद आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। इससे अन्य कार्यकर्ताओं में अफरातफरी मच गई। फिर कार्यकर्ताओं ने बीचबचाव कराकर दोनों को शांत किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, सांसद रामवीर सिंह बिधड़ी ने केंद्र की भाजपा सरकार के 11 साल पूरे होने पर अपने आवास पर प्रेस वार्ता रखी थी। इसमें पत्रकारों के अलावा भाजपा के विधायक, जिला अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। प्रसे वार्ता के बाद सांसद मीडिया से बात कर रहे थे। आवास के आंगन में कार्यकर्ता बैठे थे।

    कुछ देर में ही हाथापाई की नौबत आ गई

    यहां पर ही दिल्ली नगर निगम दक्षिणी जोन के चेयरमैन उम्मेद सिंह और डिप्टी चेयरमैन अनिता भी थे। कुछ देर बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर में ही हाथापाई की नौबत आ गई। तभी अन्य कार्यकर्ता में भी अफरातफरी मच गई।

    कार्यकर्ता दौड़कर आए और बीच बचाव किया। इसके बाद दोनों को शांत करके अलग अलग कर दिया गया। इसके कुछ देर बाद दोनों ही कार्यक्रम से चले गए। कहासुनी और बहसबाजी का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।