Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपने ऊपर हुए हमले के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का फैसला, अब दिल्ली की हर विधानसभा क्षेत्र में करेंगी जनसुनवाई

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 08:13 PM (IST)

    दिल्ली की मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि वह प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आपकी मुख्यमंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई करेंगी। हाल ही में उन पर हुए हमले के बावजूद उन्होंने कहा कि वह दिल्लीवासियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और डरकर पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह दिल्ली के विकास के लिए काम करती रहेंगी।

    Hero Image
    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अब हर विधानसभा में करेंगे जनसुनवाई।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रत्येक विधानसभा में जनसुनवाई करने का निर्णय लिया है। आपकी मुख्यमंत्री, आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत वह अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर वहां के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार सुबह मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान गुजरात के राजकोट निवासी एक शराब तस्कर ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया था।

    उसके कुछ घंटे बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि वह पहले की तरह ही जनसुनवाई और जनता की समस्याओं का समाधान गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ करती रहेंगी। बृहस्पतिवार को उन्होंने आपकी मुख्यमंत्री, आपके द्वार कार्यक्रम की घोषणा की।

    बृहस्पतिवार सुबह केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चांदोलिया, कमलजीत सहरावत, प्रवीन खंडेलवाल व बांसुरी स्वराज ने मुख्यमंत्री आवास जाकर रेखा गुप्ता से मुलाकात की। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    उसके बाद मल्होत्रा ने कहा, मुख्यमंत्री एक-दो दिनों में अपने निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेंगी। उन्होंने घटना से पहले सुरक्षा उल्लंघन की संभावना से इनकार किया। कहा, सुरक्षाकर्मी पूरी कुशलता से अपना काम कर रहे हैं।

    जनप्रतिनिधि अपने सुरक्षाकर्मियों से भी कहते हैं कि आम नागरिक और कार्यकर्ताओं को उनसे मिलने दें। सार्वजनिक बैठकें जारी रहेंगी। बिधूड़ी ने कहा, दिल्ली के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने पिछले छह माह में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

    वह जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं हल कर रही हैं। इससे कुछ लोग परेशान हैं। पुलिस हमले की जांच कर रही है। शीघ्र इसके पीछे की साजिश सामने आएगी।

    यह भी पढ़ें- 'मैं जब कॉलेज में थी, तब पापा ने...', CM रेखा को हमले के बाद याद आए पिता, सुनाया पुराना किस्सा