Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रियों के लिए गुड न्यूज, अंतिम चरण में पहुंचा Namo Bharat और Metro Station के बीच फुटओवर का काम

    Updated: Wed, 16 Jul 2025 08:35 PM (IST)

    पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में नमो भारत स्टेशन को मेट्रो स्टेशन से जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है। एनसीआरटीसी के अनुसार ब्रिज बनने से दूरी 300 मीटर से घटकर 90 मीटर रह जाएगी। प्रधानमंत्री ने 5 जनवरी को नमो भारत स्टेशन का उद्घाटन किया था लेकिन फुटओवर ब्रिज अधूरा था।

    Hero Image
    न्यू अशोक नगर में नमो भारत स्टेशन को मेट्रो स्टेशन से जोड़ने के लिए बन रहा फुटओवर ब्रिज। जागरण

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। न्यू अशोक नगर में नमो भारत स्टेशन को मेट्रो स्टेशन से जोड़ने के लिए फुटओवर ब्रिज का काम अंतिम चरण में चल रहा है। इस पर रेलिंग और टिन शेड लगाने का काम चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की मानें तो फुटओवर ब्रिज तैयार होने पर इस माह क अंत तक या फिल अगले माह के शुरुआत में दोनों रेल माध्यमों के स्टेशनों के बीच की दूरी 300 मीटर से घट कर 90 मीटर रह जाएगी।

    न्यू अशोक नगर में नमो भारत स्टेशन के निर्माण के साथ ही पिछले वर्ष उसे मेट्रो स्टेशन से जोड़ने के लिए 90 मीटर लंबा फुटओवर ब्रिज बनाने का काम शुरू कराया गया था। इस वर्ष पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन का उद्घाटन किया था।

    लेकिन फुटओवर ब्रिज का निर्माण पूरा नहीं हो सका था। ऐसे में यहां पर नमो भारत स्टेशन से मेट्रो स्टेशन के बीच आने-जाने के लिए यात्रियों को करीब 300 मीटर चलना पड़ता है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। वह लगातार मांग करते रहे कि इस फुटओवर ब्रिज का निर्माण जल्द पूरा कर दिया जाए।

    अब वक्त आ गया है जब फुटओवर ब्रिज का काम पूरा होने वाला है। इसके स्ट्रक्चर का निर्माण पूरा हो गया है। नमो भारत स्टेशन के कानकोर्स लेवल से फुटओवर ब्रिज तक के लिए लिफ्ट लगा दी गई है।

    रेलिंग और टिन शेड लगाने का काम चल रहा है। इसके पूरा होते ही यह फुटओवर ब्रिज यात्रियों के लिए खोला जा सकता है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि अब यात्रियों को ज्यादा दिन परेशानी नहीं झेलनी हाेगी।

    यह भी पढ़ें- वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर, DME और मेरठ रोड कल रात से नहीं होगा बंद; पढ़ें पूरा अपडेट

    comedy show banner
    comedy show banner