विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर, DME और मेरठ रोड आज रात से नहीं होगा बंद; पढ़ें पूरा अपडेट

By vinit Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Wed, 16 Jul 2025 07:57 PM (IST)

गाजियाबाद के वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और मेरठ रोड पर यातायात सामान्य रहेगा क्योंकि ...और पढ़ें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यातायात में राहत, कांवड़ियों की संख्या कम। फाइल फोटो
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यातायात में राहत, कांवड़ियों की संख्या कम। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सामान्य यातायात |
  2. कांवड़ियों की कम संख्या से मिली राहत |
  3. मेरठ रोड पर यातायात व्यवस्था में बदलाव |

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और मेरठ रोड पर बृहस्पतिवार रात 10 बजे से यातायात नहीं रोका जाएगा। यातायात पुलिस ने पूर्व में डायवर्जन प्लान जारी कर 17 जुलाई की रात से डीएमई और मेरठ रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद करने की घोषणा की थी।

लेकिन कांवड़ियों की कम संख्या के कारण दोनों मार्ग पर यह प्लान लागू नहीं किया जा रहा है। मेरठ तिराहे से एनएच-नौ जाने वाले न्यू लिंक रोड को भी बंद नहीं किया जा रहा है।

मेरठ रोड पर सोमवार से कादराबाद से मेरठ तिराहे तक वाहनों को गाजियाबाद से मेरठ जाने वाली लेन से आवाजाही कराई जा रही है। मेरठ से आने वाली लेन को पूरी तरह से कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया गया है।

इससे कई स्थानों पर वाहन चालकों को व्यस्त समय में जाम में फंसना पड़ रहा है। मुरादनगर से गाजियाबाद तक आने में ही डेढ़ घंटा तक लग रहा है।

हालांकि दिन में वाहनों का दबाव कम होने पर वाहन चालकों को परेशानी नहीं हो रही। कांवड़ियों की संख्या अभी कम है इसलिए डीएमई और मेरठ रोड पर यातायात नहीं रोका जाएगा।

नए आदेश तक इन मार्गों पर रहेगी राहत

  • दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य रहेगा।
  • मेरठ रोड पर एक ही लेन पर दोनों तरफ का यातायात निकाला जाएगा।
  • मेरठ तिराहे से सीमापुरी बार्डर तक यातायात पूरी तरह से बंद नहीं किया जा रहा।
  • मेरठ तिराहे से एनएच-नौ जाने वाली न्यू लिंक रोड पर भी यातायात बंद नहीं किया गया।

कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर डीएमई और मेरठ रोड बंद करने का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल दोनों मार्गों पर ट्रैफिक जारी रहेगी।

सच्चिदानंद, एडीसीपी यातायात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।