'नालों की सफाई में भारी भ्रष्टाचार', दिल्ली में जलभराव पर आतिशी ने CM रेखा गुप्ता से पूछे सवाल
दिल्ली में जलभराव को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर हमला बोला है। आप ने भाजपा से पूछा है कि इस समस्या का समाधान कब होगा क्योंकि दिल्ली सरकार और नगर निगम दोनों में भाजपा सत्ता में है। आप ने नालों की सफाई में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है जिसके कारण जलभराव हुआ है। सौरभ भारद्वाज ने भाजपा की चार इंजन की सरकार पर सवाल उठाए।

राज्य ब्यूराे, नई दिल्ली। दिल्ली में हुए जलभराव से आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पर हमला बोला है। आप ने सीएम रेखा गुप्ता से सवाल किया है कि जलभराव की समस्या का समाधान कब हाेगा? दरअसल यहां पर दिल्ली सरकार में इस समय सत्ता में भाजपा है और वहीं नगर निगम में भी इस समय भाजपा ही सत्ता में है, जलभराव का मुद्दा भी प्रमुख रूप से इन्हीं एजेंसियों से जुड़ा हुआ है।
दिल्ली सरकार और नगर निगम से संबंधित मुद्दे उठाते हुए आप ने आरोप लगाया है कि नालों की सफाई में भ्रष्टाचार होने से दिल्ली में जलभराव हुआ है।
दिल्ली में हुई वर्षा में आईटीओ, पंजाबी बाग, साकेत, धौलाकुंआ, प्रगति मैदान, पालम समेत पूरी दिल्ली के विभिन्न भागों में जलभराव हुआ है। आम आदमी पार्टी ने इस पर भाजपा को आड़े हाथ लिया। साथ ही, बदरपुर स्थित जैतपुर में दीवार गिरने से हुई सात लोगों की दुखद मौत पर भी गहरा दुख जताया है।
आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस बरसात में भाजपा की चार इंजन की सरकार की स्थिति पूरी तरह सामने आ गई है। आप ने कहा है कि एनडीएमसी, पीडब्ल्यूडी, एमसीडी की हर सड़क पर पानी भर गया।
आप ने आराेप लगाया कि इस जल भराव का कारण यह है कि दिल्ली में बरसाती नालों के नाम पर करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। आप ने हाईकोर्ट के उस आदेश काे लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा है जिसमें सभी नालों की हुई सफाई और गाद उठाने तक के काम का थर्ड पार्टी ऑडिट कराना अनिवार्य किया गया है, साथ ही आप ने भाजपा पर आरोेप भी लगा दिया कि भाजपा सरकार थर्ड पार्टी आडिट नहीं कराना चाहती है।
आप ने कहा है कि आखिर सरकार को आडिट कराने में किस बात का डर लग रहा है? आप ने कहा है कि रक्षा बंधन पर के घर जाती हैं और भाई बहनों के घर जाते हैं। लेकिन आज सुबह से ही पूरी दिल्ली में जल भराव है, घुटनों तक सड़कों पर पानी भरा है।
वहीं, आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र कोंडली में नाले के पास करंट से एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर नाराजगी जताई, उन्होंने सवाल किया कि उसकी मौत का जिम्मेदार कौन है?
यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर DMRC ने बनाया यात्रियों का कीर्तिमान, भारी बारिश के कारण लोगों ने जमकर की मेट्रो की सवारी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।