Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में तालकटोरा स्टेडियम के पास CM और LG ने किया घंटाघर का शिलान्यास, जानें कब तक बनेगा और क्या है खासियत

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 09:46 PM (IST)

    नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम गोलचक्कर पर 1.80 करोड़ की लागत से 27 मीटर ऊंचा घंटाघर बनेगा। सीएम रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसका शिलान्यास किया। उपराज्यपाल ने कहा कि यह घंटाघर राष्ट्रीय राजधानी के शहरी पुनर्विकास में एक नया अध्याय लिखेगा और यह हिंदू मुगल और औपनिवेशिक वास्तुकला का मिश्रण होगा। सीएम ने इसे दिल्ली की प्रगति का प्रतीक बताया।

    Hero Image
    घंटाघर के शिलान्यास के दौरान उसका मॉडल देखतीं सीएम रेखा गुप्ता और एलजी वीके सक्सेना। जागरण

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। शिवाजी स्टेडियम और पालिका केंद्र में घंटाघरों के टूटने के बाद एक बार फिर दिल्ली नई दिल्ली में तालकटोरा स्टेडियम गोलचक्कर पर बनने जा रहा घंटाघर जिले की पहचान बनेगा।

    एनडीएमसी की ओर से निर्मित किए जाने वाले 27 मीटर ऊंचे घंटाघर का शिलान्यास सीएम रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ ही एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने किया।

    1.80 करोड़ की लागत से बनने वाला यह घंटाघर छह माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इस घंटाघर के बन जाने के एक बार फिर नई दिल्ली को अलग पहचान मिलेगी।

    क्योंकि अभी भी दिल्ली में प्रमुख तौर पर हरि नगर घंटाघर, सब्जी मंडी घटाघर, कमला मार्केट घंटाघर जैसे स्थान पहले से ही प्रसिद्ध है। यह इन इलाकों की पहचान बन चुके हैं।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि यह घंटाघर एक नया मील का पत्थर बनने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस घंटाघर का निर्माण सीमेंट कंक्रीट और मिट्टी की ईंटों से किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इसका डिजाइन हिंदू, मुगल और औपनिवेशिक वास्तुकला का एक अद्भुत मिश्रण है। उन्होंने आगे कहा कि "एनडीएमसी द्वारा नए घंटाघर का निर्माण राष्ट्रीय राजधानी के शहरी पुनर्विकास में एक नया अध्याय लिखेगा।

    एलजी ने कहा कि यह भव्य घंटाघर महत्वपूर्ण चौराहे पर स्थित है। जो कि एनडीएमसी क्षेत्र का प्रवेश द्वार है। जो यहां पर बड़ी संख्या में आने जाने वाले लोगों को आकर्षित करेगा।

    उपराज्यपाल ने यह भी बताया कि लाल किले के पीछे रिंग रोड पर सद्भावना पार्क में एक और घंटाघर का निर्माण किया जा रहा है। घंटाघर का विकास डीडीए द्वारा किया जा रहा है जो कि इस माह तक में पूरा हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि "यह घंटाघर दिल्ली की प्रगति का गौरवशाली आधार और विकसित भारत की यात्रा का एक शाश्वत साक्षी रहेगा।

    घंटाघर की विशेषताएं

    • यह घंटाघर भूकंपरोधी होगी।
    • इसके चारो तरफ टाइले फर्श पर लगी होगी। साथ ही स्टील की रेलिंग भी लगी होगी।
    • अत्याधुनिक हर मौसम का सामना करने के लिए उपयोग होने वाली घड़िया लगाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्धों पर रखी जा रही कड़ी नजर