विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्धों पर रखी जा रही कड़ी नजर

Published: Mon, 11 Aug 2025 09:16 PM (IST)

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दक्षिणी दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस वाहनों की जांच कर रही है ...और पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी, संदिग्धों पर रखी जा रही कड़ी नजर।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी, संदिग्धों पर रखी जा रही कड़ी नजर।

HighLights

  1. दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा कड़ी |
  2. वाहनों की जांच, होटलों पर नजर |
  3. किरायेदारों का सत्यापन अभियान तेज |

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दक्षिणी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस दौरान पुलिस जगह-जगह नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही है। संदिग्ध व्यक्तियों के अलावा होटलों, गेस्ट हाउस व धर्मशाला में ठहरने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस लगातार बाजारों, बस अड्डा, सार्वजनिक स्थानों पर गश्त कर रही है।

पुलिस की टीमें न केवल मुख्य सड़कों और चौराहों पर तैनात हैं, बल्कि बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी सतर्क निगरानी रखी जा रही है। गेस्ट हाउस, होटल, धर्मशालाओं समेत अन्य ठहरने के स्थानों की जांच की जा रही है। वहां ठहरे लोगों के पहचान पत्र और रजिस्टर की बारीकी से पड़ताल की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा सके।

इसके साथ ही विभिन्न कालोनियों, बस्तियों और सोसाइटियों में किरायेदार सत्यापन अभियान भी तेज कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी मकान मालिकों से अपील कर रहे हैं कि वे अपने किरायेदारों का पूरा विवरण पुलिस स्टेशन में अवश्य दर्ज कराएं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी निगरानी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया विभाग लगातार समन्वय में काम कर रहे हैं, ताकि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शांति और सुरक्षा बनी रहे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव में हार के 7 महीने बाद एक्टिव हुई AAP, भाजपा को काउंटर करने के लिए बना रही खास रणनीति