विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी, पीएम मोदी के जन्मदिन पर गृह मंत्री अमित शाह करेंगे 15 परियोजनाओं का शुभारंभ

Published: Tue, 16 Sep 2025 09:23 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली में 15 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। दिल्ली ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री की जन्मतिथि पर आज केंद्रीय गृहमंत्री शाह 15 परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
प्रधानमंत्री की जन्मतिथि पर आज केंद्रीय गृहमंत्री शाह 15 परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

HighLights

  1. शाह द्वारा 15 परियोजनाओं का शुभारंभ।
  2. दिव्यांगजनों को 6000 रुपये की सहायता।
  3. दिल्ली पुलिस को मिलेंगे 75 ड्रोन।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 75 वीं जन्मतिथि के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत दिल्ली सरकार 75 योजनाओं का शुभारंभ करेगी। जन्मतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को त्यागराज स्टेडियम में एक कार्यक्रम में 15 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

इसके साथ ही पखवाड़े का शुभारंभ हो जाएगा। इसके अलावा कर्तव्य पथ पर सुबह का कार्यक्रम "थैंक यू मोदी जी" के तहत रक्तदान शिविर के अलावा एक प्रदर्शनी और सेवा संकल्प पदयात्रा से शुरू हाेगा। इंडिया गेट के पास आयोजित इस शिविर का उद्देश्य 1,000 यूनिट रक्त एकत्र करना है।

यह प्रदर्शनी दिल्ली में मोदी सरकार की विकास संबंधी पहलों पर आधारित होगी। सरकार की प्रमुख योजनाओें में दिल्ली सरकार की दिव्यांगजनों को प्रतिमाह 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की योजना भी शामिल है।

इस योजना का उद्देश्य उन व्यक्तियों और उनके परिजनों को सहयोग देना है, जो दिव्यांगता के कारण आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिर दाेहराया कि 'सेवा पखवाड़ा' राजधानी को वास्तव में "विकसित दिल्ली" बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इस दौरान करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं, जिनका विशेष ध्यान दिल्ली में समाज के हर वर्ग तक पहुंचने पर है।

गुप्ता ने ज़ोर देकर कहा कि उनकी सरकार इस पहल को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शहर भर के लोग इस उत्सव का हिस्सा बनें।

17 सितंबर को शुरू होंगी ये योजनाएं

  • गुरु गोविंद सिंह, संजय गांधी मेमोरियल, आचार्य श्री भिक्षु, भगवान महावीर व श्री दादा देव अस्पताल में नए ब्लाॅक का शुभारंभ।
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू होंगी 50 हजार नई पेंशन।
  • बुराड़ी में 150 डायलिसिस मशीनों का उद्घाटन।
  • दिल्ली पुलिस को 75 ड्रोन मिलेंगे।
  • विशेष देखभाल वाले व्यक्तियों के लिए 6000 रुपये की मासिक की वित्तीय सहायता।
  • दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष 10 संसाधन केंद्र खोलेगी सरकार।
  • 101 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन।
  • 24 अग्निशमक क्विक रिस्पांस वाहनों को हरी झंडी।
  • काॅलेज जाने वाली दृष्टिबाधित लड़कियों के लिए छात्रावास, तिमारपुर, दिल्ली।
  • सावित्री बाई फुले, वरिष्ठ नागरिकों का आश्रम, (वृद्धाश्रम), बीजी-6, पश्चिम विहार, दिल्ली (96 निवासियों की क्षमता)
  • 2 वेस्ट टू एनर्जी प्लांट (डब्ल्यूटीई) का शिलान्यास

यह भी पढ़ें- लालकिला मैदान में पीएम मोदी के जन्मदिन पर 1,250 दिव्यांगों को मिलेंगे कृत्रिम अंग