यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लालकिला मैदान में पीएम मोदी के जन्मदिन पर 1,250 दिव्यांगों को मिलेंगे कृत्रिम अंग
लालकिला मैदान में पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में ...और पढ़ें

HighLights
- लालकिला में पीएम के जन्मदिन पर शिविर
- दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और अन्य सहायता
- निःशुल्क नेत्र जांच और रक्तदान शिविर
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पीएम का जन्मदिन जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लेकर आएगी।लालकिला मैदान में लवकुश रामलीला आयोजन स्थल में बुधवार को वृहद चिकित्सा व सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें 1,250 दिव्यांग लोगों को निश्शुल्क कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे। साथ ही दो हजार से अधिक महिलाओं को साड़ी तथा 550 से अधिक छात्रों को निश्शुल्क स्कूल बैग वितरित किया जाएगा।
साथ ही 200 से अधिक यूनिट रक्त भी दान कराई जाएगी। आयोजन में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व चांदनी चौक के सांसद प्रवीन खंडेलवाल की विशेष मौजूदगी रहेगी।
इस संबंध में लवकुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि केंद्र व दिल्ली सरकार के सहयोग से दिव्यांगों को मोटराइज्ड, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर वितरित की जाएगी।
इसी तरह, तारा नेत्रालय के सहयोग निश्शुल्क आंखों की जांच, मोतियाबिंद आपरेशन और नजर के चश्मों का वितरण होगा। कानों की मशीन का वितरण भी होगा।
यह भी पढ़ें- PM Modi Birthday: 17 सितंबर को 75 साल के हो जाएंगे पीएम मोदी, वैश्विक नेताओं ने प्रधानमंत्री के बारे में क्या कहा?
