दिल्ली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, द्वारका जिले में बीते महीने 47 बांग्लादेशी सहित पकड़े गए 71 विदेशी नागरिक
पश्चिमी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। द्वारका पुलिस ने मई में 71 विदेशियों को पकड़ा जिनमें 47 बांग्ल ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। द्वारका जिला पुलिस ने मई माह में 71 विदेशी नागरिकों को पकड़ा है। जिसमें 47 बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं। पकड़े गए सभी विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला पुलिस की ओर से सभी को एफआरआरओ कार्यालय में पेश किया गया, जहां से इन्हें हिरासत केंद्र भेज दिया गया।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि द्वारका जिले की सभी आपरेशन यूनिट के अलावा सभी थाना पुलिस जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के बारे में जानकारी जुटाती है। विदेशी नागरिकों के पास से वैध कागजात नहीं मिलने पर पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करती है। इस क्रम में मई माह में भी विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 71 विदेशी नागरिकों को पकड़ा है। जिसमें 47 बांग्लादेश के, 17 म्यांमार के (रोहिंग्या) व सात नाइजीरिया के नागरिक हैं।
इनके पास नहीं मिले कोई वैध दस्तावेज
अवैध रूप से रहने वाले इन विदेशी नागरिकों में जिले की स्पेशल स्टाफ ने 38, नारकोटिक्स सेल ने 06, वाहन चोरी निरोधक शाखा ने 01, उत्तम नगर थाना पुलिस ने 24 और छावला थाना पुलिस ने दो को पकड़ा है। जांच में पता चला कि सभी विदेशी नागरिक अवैध रूप से द्वारका के विभिन्न इलाके में रह रहे थे। इनके पास कोई वैध कागजात नहीं मिले।
पुलिस ने पकड़े गए सभी विदेशी नागरिकों को निर्वासित करने के लिए एफआरआरओ कार्यालय में पेश किया। जहां से निर्वासित करने के आदेश के बाद सभी को हिरासत केंद्र में भेज दिया गया है। उन्हें निर्वासित करने की प्रक्रिया की जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।